फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-पाकिस्तान मैच में बने 5 खास कीर्तिमान, फखर जमान के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

Thu, 20 Sep 2018 08:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
asia cup 2018: 5 records of india vs pakistan match at dubai
भारत बनाम पाकिस्तान

एशिया कप में टीम इंडिया ने बुधवार को ग्रुप-ए के तहत खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखा है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी मात दी। दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने, आइए जानते हैं इसके बारे मेंः

asia cup 2018: 5 records of india vs pakistan match at dubai
भारत बनाम पाकिस्तान

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऐसा पहली बार है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम वन-डे मैच में 200 रन के भीतर ऑलआउट हो गई।
 

asia cup 2018: 5 records of india vs pakistan match at dubai
kedar jadhav

केदार जाधव ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट चटकाए। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया। जाधव पहले ऐसे पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने सातवें या उससे निचले क्रम पर गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट झटके। उन्होंने 9 ओवर में  23 रन देकर 3 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
asia cup 2018: 5 records of india vs pakistan match at dubai
रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 39 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 294 छक्के दर्ज हो गए हैं। दरअसल,  बुधवार को रोहित करियर का 294वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे थे और इस मुकाबले में 3 छक्के जड़े। इसके साथ ही उनके इंटरनेशनल छक्कों की संख्या भी 294 हो गई। 

विज्ञापन
asia cup 2018: 5 records of india vs pakistan match at dubai
शोएब मलिक

वन-डे में पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन आउट होने के मामले में शोएब मलिक, जावेद मियांदाद और सलीम मलिक के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वह कुल मिलाकर 24 बार रन आउट हुए हैं। इस मामले में पहले नंबर पर इंजमामुल हक (40) और दूसरे नंबर पर मोहम्मद यूसुफ और वसीम अकरम (38) का नाम शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed