फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैच के बाद भड़के रविचंद्रन अश्विन, बताया क्यों न करें धोनी-साहा से पंत की तुलना? 

Sun, 14 Feb 2021 08:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 14 Feb 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Ashwin says Rishabh Pant needs break from constant comparisons
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : social media

टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने रविवार को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की दूसरे खिलाड़ियों से लगातार तुलना करने को लेकर भड़क उठे। इस ऑफ स्पिनर ने पंत के बारे में कहा कि दूसरों से उनकी तुलना के बजाय उन्हें अपनी ताकत के मुताबिक खेलने का मौका दें।


 

Ashwin says Rishabh Pant needs break from constant comparisons
रवि अश्विन - फोटो : पीटीआई

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद अश्विन ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'उनकी (पंत) तुलना लगातार दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी से की जाती रही है, अब उनकी विकेटकीपिंग की तुलना ऋद्धिमान साहा से की जा रही है। कई बार इस तरह की तुलनाओं को बंद करने की जरूरत होती है तभी खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ता है।'

Ashwin says Rishabh Pant needs break from constant comparisons
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर @ICC

उन्होंने कहा, 'कई बार वर्षों तक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी से आपकी तुलना की जाती है, यह आपके लिए काफी मुश्किल हो सकता है। मैं इस मामले में ऋषभ के बारे में सोचता हूं।' अश्विन ने आगे कहा, 'ऋषभ के पास क्षमता है और इसलिए वह यहां है और मुझे इसमें कोई शक नहीं कि वह अपने प्रदर्शन में और सुधार करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashwin says Rishabh Pant needs break from constant comparisons
आर अश्विन - फोटो : PTI

इस टेस्ट की पहली पारी में 29वीं बार पांच विकेट लेने वाले अश्विन ने कहा कि ऋषभ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे है और वह विकेटकीपिंग पर भी काफी मेहनत कर रहे है। रविचंद्रन अश्विन के पंजे (43 रन देकर पांच विकेट) विकेट के दम पर भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में सस्ते में समेटा। 

विज्ञापन
Ashwin says Rishabh Pant needs break from constant comparisons
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI

अपनी पहली पारी में 329 रन बनाने वाले भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। इस तरह से उसकी कुल बढ़त 249 रन की हो गई है क्योंकि भारत ने इंग्लैंड को 134 रन पर आउट करके पहली पारी में 195 रन की बढ़त हासिल की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed