फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

140 किलो वजनी इस स्पिनर ने झटके नौ विकेट, बांग्लादेशी बल्लेबाजों को किया चारों खाने चित

Sun, 14 Feb 2021 08:07 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 14 Feb 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
heaviest man Rahkeem Cornwall takes 9 wickets as Windies win Dhaka Test, seal series 2-0
बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : social media

वेस्टइंडीज के 140 किलो के वजन और साढ़े छह फीट की लंबाई वाले भारी भरकम कॉर्नवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपनी फिरकी में बांग्लादेशी खिलाड़ियों का जमकर शिकार किया।

heaviest man Rahkeem Cornwall takes 9 wickets as Windies win Dhaka Test, seal series 2-0
रहकीम कॉर्नवाल - फोटो : social media

बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में कॉर्नवाल ने दोनों पारियों में कुल मिलकार नौ विकेट चटकाए। पहली पारी में उन्होंने 74 रन देकर पांच विकेट झटके, जबकि दूसरी पारी में इस दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज ने 105 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। 

heaviest man Rahkeem Cornwall takes 9 wickets as Windies win Dhaka Test, seal series 2-0
रहकीम कॉर्नवाल - फोटो : सोशल मीडिया

कॉर्नवाल की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर विंडीज ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को 17 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की। पहले टेस्ट में कैरेबियाई टीम ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में भी कॉर्नवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दोनों पारियों में कुल मिलाकर पांच विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
heaviest man Rahkeem Cornwall takes 9 wickets as Windies win Dhaka Test, seal series 2-0
रहकीम कॉर्नवाल - फोटो : सोशल मीडिया

छह फीट छह इंच लंबाई वाले रहकीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे वजनी क्रिकेटर हैं। एन्टिगा में जन्मा यह शानदार ऑलराउंडर लाजवाब स्पिन के साथ बल्लेबाजी में भी खास काम करने में काफी माहिर है। रहकीम दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं।

विज्ञापन
heaviest man Rahkeem Cornwall takes 9 wickets as Windies win Dhaka Test, seal series 2-0
रहकीम कॉर्नवाल - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज के 28 वर्षीय ऑलराउंडर रहकीम कॉर्नवाल के वजन और लंबाई को देखकर विंडीज में उन्हें क्रिकेट का 'माउंटेन मैन' कहा जाता है। कॉर्नवाल ने विंडीज के लिए अब तक पांच टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27 विकेट चटकाए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed