फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashwin says his tweet has nothing to do with Tamil Nadu politics

अश्विन ने दी सफाई, कहा उनके ट्वीट का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं

Mon, 06 Feb 2017 11:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Mon, 06 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ashwin says his tweet has nothing to do with Tamil Nadu politics
आर अश्विन
टीम इंडिया के प्रमुख स्पिनर और नंबर वन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन के सोमवार को किए गए एक ट्वीट ने सनसनी फैला दी। दरअसल, अश्विन ने तमिलनाडु राज्य के युवाओं के लिए नौकरी से संबंधित ट्वीट किया था।
विज्ञापन


ट्विटर पर कई लोगों ने माना कि अश्विन ने यह ट्वीट तमिलनाडु की नई मुख्यमंत्री वीके शशिकला के समर्थन में किया। हालांकि, 30 वर्षीय ऑफस्पिनर ने इस तरह की तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनके इस ट्वीट का राज्य की राजनीति से कुछ लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

 


अश्विन ने स्पष्टिकरण देते हुए कहा कि शांत रहें, यह सिर्फ नौकरियां देने का एक प्रयास है। इसका राजनीति से कोई ताल्लुक नहीं।

अश्विन ने निकाली थी 234 नौकरियां, क्यों हैं संख्या खास

Ashwin says his tweet has nothing to do with Tamil Nadu politics
अश्विन - फोटो : getty
अश्विन के 234 नौकरियों वाले ट्वीट को मात्र दो घंटों में 2900 बार रीट्वीट किया गया और 5300 बार लाइक किया गया। अश्विन के ट्वीट पर स्पष्टीकरण देते हुए उनके मैनेजर वी बालाजी ने कहा कि उनका कार्य राजनीति से बिल्कुल अलग है और उनका इरादा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उतपन्न करना ही है।

उन्होंने कहा, “ब्रैंड अश्विन, उनके क्रिकेट संस्थान और अश्विन फाउंडेशन के जरिए उन्होंने लोगों के लिए नौकरियों के अवसर बनाए हैं। 234 की संख्या का राजनीतिकरण न किया जाए। उन्होंने इस कार्य को शुरु भी कर दिया है।”

साथ ही उन्होंने कहा, “मेरी तरह जो भी लोग इस ब्रैंड से जुड़े है, वो उनके विज्ञापन, फाउंडेशन और संस्थान के लिए ही काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि वो भविष्य में भी ऐसा करते रहेंगे।”

गौरतलब है कि पूरे तमिलनाडु राज्य में 234 विधानसभा की सीटें हैं, जिसके चलते संख्या पर विवाद हुआ बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed