{"_id":"5c0a32c3bdec2241bf44a1d2","slug":"anushka-sharma-is-in-adelaide-to-support-virat-kohli-and-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली अपने परफॉर्मेंस से दिखे परेशान, फिल्म प्रमोशन छोड़ ऑस्ट्रेलिया पहुंची पत्नी अनुष्का","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली अपने परफॉर्मेंस से दिखे परेशान, फिल्म प्रमोशन छोड़ ऑस्ट्रेलिया पहुंची पत्नी अनुष्का
Fri, 07 Dec 2018 02:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Dec 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विरुष्का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में मात्र 3 रन बनाकर आउट हुए। इससे वह जरा परेशान हुए तो पत्नी अनुष्का से रहा नहीं गया और वह अपनी आगामी फिल्म जीरो का प्रमोशन बीच में ही छोड़ ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई। विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को शुक्रवार को एडिलेड मैदान पर टेस्ट मैच देखते हुए देखा गया।
2 of 5
विरुष्का
क्रिकेट जानने वालों का मानना है कि अनुष्का की मौजूदगी से विराट कोहली को हौसला मिलेगा और वह आगे कमाल कर सकेंगे। वैसे, सूत्रों का कहना यह भी है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी शादी की पहली सालगिरह साथ मनाना चाहते हैं और इसी के चलते बॉलीवुड एक्ट्रेस ऑस्ट्रेलिया पहुंची हैं। पता हो कि 11 दिसंबर को दोनों अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट करेंगे।
3 of 5
Anushka Sharma
हालांकि, अनुष्का का फिल्म प्रमोशन बीच में छोड़कर ऑस्ट्रेलिया पहुंचना दर्शा रहा है कि उनके पति विराट कोहली अपनी परफॉर्मेंस से परेशान हुए और उन्हें हौसलाअफजाई के लिए पत्नी की जरूरत पड़ी। यही कारण रहा कि अनुष्का ने अपना काम छोड़कर पति के पास पहुंचने का फैसला किया। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने नीले और सफेद स्ट्राइप ऑफ शोल्डर गाउन पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
अनुष्का की मौजूदगी का असर भी टीम इंडिया के प्रदर्शन पर दिखा, जिसने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे दिन बैकफुट पर धकेलते हुए उसके सात विकेट गिरा दिए। टीम इंडिया की पहली पारी 250 रन पर सिमटी और दूसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने 191 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली और उस्मान ख्वाजा
बता दें कि विराट कोहली पहली पारी में कोई कमाल नहीं कर सके और गली में उस्मान ख्वाजा ने उनका दर्शनीय कैच लपका। 16 गेंदों तक क्रीज पर ठहरने वाले कोहली की कमियां महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बताई। माना जा रहा है कि इसका कोहली पर भी असर हुआ। अब देखना होगा कि वह दूसरी पारी में कमाल करते हुए टीम इंडिया को जीत दिला पाएंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।