{"_id":"5b7d48d642c7924639036e06","slug":"eng-v-ind-virat-kohli-breaks-sourav-ganguly-record-as-test-captain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली ने तोड़ा सौरव गांगुली का रिकॉर्ड, बनने जा रहे भारत के सबसे सफल कप्तान!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली ने तोड़ा सौरव गांगुली का रिकॉर्ड, बनने जा रहे भारत के सबसे सफल कप्तान!
Wed, 22 Aug 2018 10:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद नॉटिंघम टेस्ट में टीम इंडिया इंग्लैंड पर जख्मी शेर की तरह टूट पड़ी। अंग्रेजों को 203 रन से रौंदते हुए भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की। इस विशाल जीत के साथ वह अब सीरीज में 1-2 से पीछे है।
2 of 8
मैच में विराट कोहली ने न सिर्फ करियर का 23वां शतक जमाया बल्कि कप्तान के तौर पर एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया। कोहली अब अधिकारिक रूप से भारत के दूसरे सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन चुके हैं। विदेशी सरजमीं पर यह विराट की अगुवाई में 22वीं टेस्ट जीत थी।
3 of 8
विराट ने कप्तान के तौर पर सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा। विदेश में भारतीय क्रिकेट टीम को जीतना सीखाने वाले 'दादा' ने जहां 49 टेस्ट में 21 जीत हासिल की तो सबसे सफल भारतीय कप्तान का तमगा अभी भी एमएस धोनी के पास है। उन्होंने 60 में से 27 टेस्ट मैच में टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
धोनी के संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया की कप्तानी संभालने वाले विराट ने अब तक अपने नेतृत्व में 38 टेस्ट मैच खेले, जिसमें महज 7 मैच में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा, 9 मैच ड्रॉ हुए।
विज्ञापन
5 of 8
कप्तान बनने के बाद हुए और 'विराट'
भारतीय टीम की कप्तानी संभालने के बाद विराट के खेल में भी गजब का निखार आया। 23 में से 16 शतक विराट ने कप्तानी संभालने के बाद ही जड़े हैं। मौजूदा टेस्ट में भी विराट ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पहली पारी में जहां वे 97 रन बनाकर आउट हुए तो दूसरी पारी में 103 रन बनाकर अपने करियर का 23वां शतक पूरा किया।
बतौर कप्तान कोहली के विदेशी धरती पर 1827 रन हो गए हैं। सौरव गांगुली (1693) और धोनी (1591) उनसे पीछे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।