फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंबाति रायुडू ने अचानक 'संन्यास' लेकर फैंस को किया हैरान

Sun, 04 Nov 2018 12:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
ambati rayudu gets retirement from first class cricket
ambati rayudu

भारत के वनडे विशेषज्ञ खिलाड़ी अंबाति रायुडू ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 20-20 क्रिकेट पर ध्यान लगाने के लिए शनिवार को प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। 33 वर्षीय अंबाति रायुडू भारतीय एक दिवसीय टीम के अहम सदस्यों में से एक हैं, लेकिन वह टेस्ट क्रिकेट नहीं खेले हैं।

ambati rayudu gets retirement from first class cricket
अंबाती रायुडू

हैदराबाद क्रिकेट संघ ने के अनुसार, 'हैदराबाद के कप्तान और भारत की वनडे टीम के सदस्य अंबाति रायुडू ने खेल के लंबे प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला किया, जिसमें रणजी ट्रॉफी भी शामिल है ताकि वह सीमित ओवर क्रिकेट और टी20 क्रिकेट पर ध्यान लगा सकें।'

ambati rayudu gets retirement from first class cricket
अंबाती रायडु - फोटो : getty

इसके अनुसार, 'वह छोटे प्रारूप के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों में खेलना जारी रखेंगे। उसने बीसीसीआई, हैदराबाद क्रिकेट संघ, आंध्र क्रिकेट संघ, बड़ौदा क्रिकेट संघ और विदर्भ क्रिकेट संघ का शुक्रिया अदा किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ambati rayudu gets retirement from first class cricket
ambati rayudu

अंबाति रायुडू ने आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन की बदौलत हाल में भारतीय टीम में वापसी की थी। उन्हें इंग्लैंड में होने वाले वनडे विश्व कप में भारत के चौथे नंबर के बल्लेबाज के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
ambati rayudu gets retirement from first class cricket
ambati rayudu

हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अंबाति रायुडू ने एक शतक और एक अर्धशतक से 217 रन जुटाए थे जिसके बाद कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने उनकी प्रशंसा की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed