फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेस्ट दर्जा प्राप्त करने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को मिला एक और बड़ा तोहफा

Mon, 17 Jul 2017 03:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 17 Jul 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
afghanistan a will replace australia a in tri series in south africa
afghanistan team - फोटो : pti

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ सालों में बेहतरीन प्रदर्शन करके विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। महज चार सालों में इस टीम ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया और इंटरनेशनल क्रिकेट में दस्तक देकर दिग्गज टीमों को हैरान कर दिया। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी अफगानिस्तान क्रिकेट को उभरते देखने के बाद, मदद करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई। हाल ही में आईसीसी ने अफगानिस्तान को पूर्णकालिक सदस्य बनाते हुए उसे टेस्ट दर्जा सौंपा। ये अफगानिस्तान क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। अब उसे एक और बड़ा तोहफा मिला है।

afghanistan a will replace australia a in tri series in south africa
afghanistan vs south africa - फोटो : pti

दरअसल, ये तोहफा अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए है। अफगानिस्तान की ए टीम अब इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका में होने वाली ट्राई सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 'ए' की जगह हिस्सा लेगी। ऑस्ट्रेलिया 'ए' टीम ने थोड़े समय पहले ही ट्राई सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके पीछे की असली वजह है खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच चल रहे वेतन विवाद। याद हो कि ऑस्ट्रेलिया बोर्ड से विवाद के कारण 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद 200 से अधिक क्रिकेटर्स बेरोजगार हो गए हैं। इनमें सीनियर और जूनियर समेत राज्य टीमों के कई क्रिकेटर्स शामिल हैं। वैसे अब तक बोर्ड और खिलाड़ियों की बीच विवाद सुलझा नहीं है।

afghanistan a will replace australia a in tri series in south africa
अफगानिस्तान - फोटो : getty

दक्षिण अफ्रीका में होने वाली ट्राई सीरीज पहले ऑस्ट्रेलिया 'ए', भारत 'ए' और दक्षिण अफ्रीका 'ए' के बीच खेली जाना थी, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया 'ए' के हटने से अफगानिस्तान 'ए' इस टूर्नामेंट का हिस्सा होगी। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया 'ए' के हटने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) को टूर्नामेंट के लिए आमंत्रण भेजा, जिसे उसने स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
afghanistan a will replace australia a in tri series in south africa
राशिद खान - फोटो : ESPN

सीएसए के प्रमुख कार्यकारी हारून लोर्गट ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, 'हम अफगानिस्तान का शुक्रियादा करते हैं कि उसने हमारा निमंत्रण स्वीकार किया और अब हम अपने देश में पहली बार स्वागत करने पर ध्यान दे रहे हैं।' लोर्गट ने कहा कि प्रमुख अफगानिस्तान टीम के समान ही 'ए' टीम से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। अफगानिस्तान की 'ए' टीम की घोषणा जल्द ही होगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस सीरीज से अफगानिस्तान को बहुत फायदा मिलेगा और उसके पास मोहम्मद शहजाद, राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ियों की फौज बढ़ जाएगी यानी टीम को मजबूत करने के लिए विकल्प बढ़ जाएंगे।

विज्ञापन
afghanistan a will replace australia a in tri series in south africa
मोहम्मद नबी - फोटो : ESPN

अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए दो महीने में ये दूसरी खुशी है। पिछले ही महीने आईसीसी से उसे टेस्ट खेलने का दर्जा दिया है। पिछले कुछ सालों में टीम ने गजब सुधार किया है और क्रिकेट में अपना विकास दर्शाया है। बता दें कि अफगानिस्तान 'ए' ट्राई सीरीज के बाद अपने देश लौट जाएगी जबकि भारत 'ए' वन-डे सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ दो चार दिवसीय मैच खेलने के लिए रुकेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed