फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एबी डीविलियर्स को संन्यास के बाद ऐसा रिस्पांस मिलने की नहीं थी उम्मीद, अपने खेलने पर दी बड़ी अपडेट

Fri, 25 May 2018 08:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 25 May 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
AB de Villiers was not expecting a positive response after his retirement and give big statement
एबी डिविलियर्स - फोटो : icc

दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के संन्यास लेने की खबर सुनते ही पूरे क्रिकेट की दुनियां में ऐसे लगने लगा जैसे कोई मातम पसर गया हो। डीविलियर्स के संन्यास लेने की खबर क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ियों को चकमा दे दिया। किसी को इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था कि एबी वाकई ऐसा कर दिए। मगर सच तो यही था कि वह क्रिकेट को हमेशा के लिए अदविदा कह गए। वहीं, एक दिन बाद उनपर बड़ी अपडेट आई है, जानिए क्याः

AB de Villiers was not expecting a positive response after his retirement and give big statement
AB DE VILLIERS

गौरतलब है कि प्रोटियाज के इस दिग्गज खिलाड़ी ने बुधवार को अचानक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने तत्काल प्रभाव से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। 34 वर्षीय डीविलियर्स ने अपने फॉलोअर्स के लिए एक वीडियो भी पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, 'सच कहूं तो मैं थक गया हूं। इस मुश्किल फैसले को लेने से पहले मैंने लंबे समय तक विचार किया, लेकिन मुझे लगता है कि अब इसे छोड़ देने का वक्त आ गया है। मेरे टीम के साथियों, क्रिकेट साउथ अफ्रीका और देश के अंदर और दुनियाभर में मेरा समर्थन करने वालों को बहुत बहुत धन्यवाद।'
 

AB de Villiers was not expecting a positive response after his retirement and give big statement
AB de Villiers

संन्यास लेने के ठीक एक दिन बाद डीविलियर्स ने www.iol.co.za से बातचीत में कहा, 'इस मुश्किल फैसले को लेने से पहले मैंने लंबे समय तक विचार किया था। मगर कल का दिन वाकई कठिन था और मुढे खुशी है कि मैं इसे प्राप्त कर सकता हूं लेकिन , मैं क्या कह सकता हूं ... मैं हमेशा के लिए दक्षिण अफ्रीका के लोगों के अविश्वसनीय समर्थन के लिए आभारी रहूंगा।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
AB de Villiers was not expecting a positive response after his retirement and give big statement
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे बिल्कुल ही भरोसा नहीं था कि मेरे रिटायरमेंट को लोग इस तरह से लेंगे। मैं समझ रहा था कि लोग इसे सकारात्मक तरीके से देखेंगे। वास्तव में यह मेरे लिए कठिन निर्णय था। मैं थोड़ी देर के लिए संघर्ष रहां हूं और मुझे खुशी है। अब थोड़ा परिवार के साथ वक्त बिताने का समय आ गया है और थोड़ा समय घर में गुजार सकूं। इसके लिए मैंने ये सब किया।'
 

विज्ञापन
AB de Villiers was not expecting a positive response after his retirement and give big statement
AB DE VILLIERS

डीविलियर्स ने आगे कहा,  '14 साल का करियर काफी  दबाव भरा रहा है। इसलिए अगले कुछ महीनों तक चिल रहना चाहता हूं। मुझे यकीन है कि कुछ नया आ जाएगा। देखो, मैं पूरी तरह से सभी क्रिकेट से रिटायरमेंट नहीं लिया हूं। जैसे मैंने कहा, मैं अभी भी टाइटन्स के लिए खेलना चाहता हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed