फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019 में बने 7 ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा!

Wed, 10 Apr 2019 08:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 10 Apr 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
7 records made in IPL 2019 which will be difficult to broken
सैम करन - फोटो : पीटीआई

इंडियन टी-20 लीग शुरू हो चुकी है और अपने पूरे शबाब पर है।  लीग में सोमवार तक 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान कई रिकॉर्ड बने और बिगड़े हैं। इसी दौरान कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड बने हैं जिन्हें आने वाले समय में शायद ही तोड़ा जा सके। 



आईए एक नजर डालते हैं ऐसे ही 7 रिकॉर्ड पर जिन्होंने इतिहास रच दिया।

7 records made in IPL 2019 which will be difficult to broken
Alzarri Joseph
सबसे बेहतरीन गेंदबाजी आंकड़ा 

साल 2008 में चेन्नई के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज सोहेल तनवीर ने 14 रन देकर 6 विकेट झटके थे। इसके साथ ही उन्होंने लीग में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 

ये रिकॉर्ड उस वक्त ध्वस्त हो गया जब 11 साल बाद 5 अप्रैल 2019 को कैरिबियाई गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच में विकेटों का अम्बार लगा दिया। हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अल्जारी जोसफ ने मुंबई की तरफ से खेलते हुए 3.4 ओवर की गेंदबाजी में 12 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए।

7 records made in IPL 2019 which will be difficult to broken
डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो
दो सलामी बल्लेबाजों का शतक

टी-20 लीग के इतिहास में एक ही मैच में एक ही टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतक नहीं बनाया था। 

31 मार्च 2019 को हैदराबाद और बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने शतक बनाया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 185 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की तरफ से बेयरस्टो ने 56 गेंद में 114 रन और डेविड वॉर्नर ने 55 गेंद में 100 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
7 records made in IPL 2019 which will be difficult to broken
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : twitter
डेब्यू ओवर में सबसे ज्यादा रन

इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन के लिए पंजाब की टीम ने अनकैप्ड ऑलराउंडर वरुण चक्रवर्ती को 8.4 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा था। वरुण 7 अलग-अलग तरह की गेंदें फेंकने के लिए मशहूर हैं। 

27 मार्च 2019 को वरुण ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ डेब्यू किया। हालांकि सुनील नारायण ने उनके ड्रीम डेब्यू पर पानी फेरते हुए उनके पहले ही ओवर में 25 रन जड़ दिए। इसी के साथ वरुण टी-20 लीग के इतिहास में सबसे महंगा डेब्यू ओवर करने वाले खिलाड़ी बन गए।

विज्ञापन
7 records made in IPL 2019 which will be difficult to broken
प्रयास रे बर्मन - फोटो : Social media
सबसे कम उम्र में डेब्यू

बैंगलोर की टीम के लिए इस बार का सीजन एक बुरे सपने की तरह हो गया है। टीम को अपने सभी 6 मैचों में हार मिली है। इसके बावजूद टीम के एक गेंदबाज ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। टी-20 लीग में 1.5 करोड़ रुपए में नीलाम होकर चर्चा का विषय बनने वाले प्रयास रे बर्मन ने सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

31 मार्च को हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जब प्रयास ने डेब्यू किया तब उनकी उम्र मात्र 16 साल और 157 दिन थी। इसी के साथ उन्होंने पंजाब के गेंदबाज मुजीब उर रहमान को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 17 साल और 11 दिन में डेब्यू किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed