इंडियन टी-20 लीग अब अपने समापन की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। 12 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए मुंबई की टीम ने जगह बना ली है वहीं फाइनल के लिए दूसरी टीम का फैसला शुक्रवार को चेन्नई और दिल्ली के बीच मुकाबले के बाद हो जाएगा।
IPL 2019 के वो 5 रिकॉर्ड जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है
लीग में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर बने हुए हैं हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर। हालांकि वॉर्नर बीच में ही लीग को छोड़कर स्वदेश लौट गए बावजूद इसके उनके रनों के पहाड़ के पास कोई नहीं पहुंच पाया। वॉर्नर ने 12 मैचों में 69.20 की औसत से 692 रन बनाए हैं।
उनके इस रन के करीब केएल राहुल (593) ही हैं लेकिन उनकी टीम के बाहर होने की वजह से वो इसे नहीं तोड़ पाएंगे।
वहीं 503 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं शिखर धवन, दिल्ली को अभी कम से कम एक मैच खेलना है इसलिए धवन के पास मौका तो होगा लेकिन वॉर्नर को पीछे छोड़ने के लिए धवन को 189 रन बनाने होंगे जो लगभग नामुमकिन है।
टूर्नामेंट में इस बार कई गगनचुंबी छक्के देखने को मिले। हर मैच में लगने वाले छक्कों को देख फैंस भी काफी उत्साहित दिखे। इससे अलग अगर किसी ने अपनी खतरनाक बल्लेबाजी और छक्कों से प्रभावित किया तो वो हैं कोलकाता के आंद्रे रसेल। रसेल ने इस बार मात्र 14 मुकाबलों में ही अकेले 52 छक्के लगाए। हर मैच में उनके बल्ले से औसतन 3-4 छक्के निकले।
यही कारण है कि सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में उनके आसपास भी कोई नहीं है। उनके बाद दूसरे स्थान पर है पंजाब के क्रिस गेल जिन्होंने कुल 34 छक्के लगाए हैं लेकिन उनकी टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है तो वो चाहकर भी इसे तोड़ नहीं पाएंगे।
तीसरे नंबर पर हैं हार्दिक पांड्या जिन्होंने अब तक 29 छक्के लगाए हैं लेकिन उन्हें अब सिर्फ एक मैच खेलना है जिसमें 23 छक्के लगाना नामुमकिन है।
लीग में काफी दिनों तक ये रिकॉर्ड दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम था, लेकिन करीब एक महीने बाद हार्दिक पांड्या ने उसे ध्वस्त कर दिया।
पंत ने 24 मार्च को मुंबई के खिलाफ जहां 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था वहीं हार्दिक पांड्या ने 28 अप्रैल को कोलकाता के खिलाफ मात्र 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया।
हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों की टीम अभी टूर्नामेंट में बनी हुई है लेकिन हार्दिक के इस रिकॉर्ड को तोड़ना फिलहाल किसी के लिए आसान नहीं होगा।
इस मामले में चेन्नई के कप्तान धोनी के आसपास कोई भी बल्लेबाज नहीं टिकता है और धोनी पहले स्थान पर मजबूती से बने हुए हैं।
धोनी को अभी कम से कम एक मैच और खेलना है बावजूद इसके उनका औसत सबसे अधिक और विशालकाय है। धोनी ने खेले गए 13 मैचों में 135.00 की औसत से कुल 405 रन बनाए हैं।
इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं हैदराबाद के डेविड वार्नर लेकिन उनका औसत सिर्फ 69.20 का ही है और वो अब टूर्नामेंट में भी नहीं हैं।