फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये रहे वो पांच सबूत जो बताते हैं कि विराट और रोहित शर्मा में पड़ गई है फूट

Sat, 03 Aug 2019 01:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 03 Aug 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
5 reasons which shows a rift betweet virat kohli and rohit sharma
विराट रोहित - फोटो : social media

12वें वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया था, अपने जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत ही टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर रही। हालांकि टीम को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करन पड़ा। वर्ल्ड कप के बाद टीम और मैनेजमेंट पर कई सवाल उठे खासकर धोनी को सातवें स्थान पर बल्लेबाजी के लिए भेजने को लेकर। कहा गया कि टीम में सब कुछ सही नहीं है। हालांकि जैसे-तैसे इस मामले को शांत किया गया और टीम ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए तैयारियां शुरू कर दी। 

5 reasons which shows a rift betweet virat kohli and rohit sharma
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : social Media

लेकिन अब फिर से टीम में गुटबाजी और मतभेदों की खबरें जोरों पर है। कई रिपोर्टों के मुताबिक टीम के कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा के बीच मतभेद है और दोनों के बीच में सब कुछ सही नहीं है। हालांकि कप्तान कोहली प्रेस कांफ्रेंस में इसे बेबुनियाद बता चुके हैं लेकिन फिर कुछ बातें ऐसी हुई हैं जिनसे इन रिपोर्टों को बल मिली है। ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच बातों को जिसके दम पर दोनों के बीच मतभेद की बात सच लगती है। 

5 reasons which shows a rift betweet virat kohli and rohit sharma
Sanjay Bangar- Ravi Shastri-Virat Kohli - फोटो : social Media

दरअसल इस पूरे मामले की शुरुआत टीम इंडिया की सेमीफाइनल में हार के बाद हुई। कहा गया कि टीम इंडिया में प्लेइंग xi चुनने के लिए कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली ही फैसले लेते हैं और उप-कप्तान रोहित शर्मा को नजरअंदाज किया जाता है। रिपोर्टों के मुताबिक विराट कोहली अपने पसंद के खिलाड़ी को टीम में अधिक महत्व और मौके देते हैं और रोहित की बात नहीं मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 reasons which shows a rift betweet virat kohli and rohit sharma
virat-anushka, rohit - फोटो : social media

इसके कुछ दिन बाद खबर आई कि रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर विराट की पत्नी अनुष्का को अनफॉलो कर दिया है। विराट कोहली को रोहित पहले से ही इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते थे। 


रोहित शर्मा के अनफॉलो करने के बाद अनुष्का ने किया पलटवार! इस वजह से विराट संग हुई थी अनबन
विज्ञापन
5 reasons which shows a rift betweet virat kohli and rohit sharma
विराट कोहली टीम - फोटो : social media

अभी यह मामला चल ही रहा था तभी विराट कोहली ने ट्वीटर पर टीम के खिलाड़ियों के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें रोहित शर्मा नजर नहीं आए। तस्वीर के कैप्शन में विराट ने लिखा 'मियामी बाउंड'।  इसके ठीक कुछ घंटे के बाद ही रोहित शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी और बेटी के साथ तस्वीर डाली और लिखा 'मैं अपने स्क्वाड को मिस करूंगा'। 
 



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Gonna miss my squad 😞

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed