फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup से पहले ये 5 खिलाड़ी हुए चोटिल, धोनी भी बढ़ा रहे भारत की मुश्किल

Fri, 26 Apr 2019 04:33 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 26 Apr 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
5 players including ms dhoni got injured before icc world cup 2019
कमर दर्द से कराहते धोनी

इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले सभी टीमों के लिए खिलाड़ियों की फिटनेस सबसे बड़ा सिर दर्द बनी हुई है। बता दें कि इस वक्त विश्व कप में खेलने वाले सभी देशों के कई खिलाड़ी IPL में व्यस्त हैं। वहीं, कई खिलाड़ी विश्व कप को ध्यान में रखते हुए स्वदेश लौट चुके हैं। 



यही नहीं इंडियन टी-20 लीग में कई खिलाड़ियों के चोटिल होने की भी खबरें हैं। आगामी विश्व कप से पहले इन खिलाड़ियों का फिट होना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं वो 5 खिलाड़ी जो विश्व कप से पहले बढ़ा सकती है टीमों की चिंताः

 

5 players including ms dhoni got injured before icc world cup 2019
दर्द से कराहते एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भी पीठ की परेशानी से जुझ रहे हैं। धोनी ने इसी वजह से IPL के एक मैच से आराम भी लिया था। उनके बाद वह मैदान पर लौट चुके हैं लेकिन उनकी चोट पुरानी है और इसी वजह से विश्व कप से पहले उनकी फिटनेस को लेकर भारतीय टीम और फैन्स काफी परेशान हैं।
 

5 players including ms dhoni got injured before icc world cup 2019
डेल स्टेन - फोटो : social media

डेल स्टेन
डेल स्टेन ने बैंगलोर के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की थी। नाथन कुल्टर नाईल की जगह उन्हें टीम में शामिल किया गया था। इस सीजन में उन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट हासिल किए हैं। दोनों मैचों में बैंगलोर को जीत मिली है। इसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। विश्व कप से पहले उनका फिट होना दक्षिण अफ्रीका का लिए काफी महत्वपूर्ण है। बता दें कि कंधे में परेशानी की वजह से वह पंजाब के खिलाफ टीम का हिस्सा नहीं थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 players including ms dhoni got injured before icc world cup 2019
जेसन रॉय

जेसन रॉय
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय दुनिया के सबसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। टीम को मिली हालिया जीत में उन्होंने बल्ले से अहम योगदान दिया है। रॉय की पीठ में परेशानी है और वह रॉयल लंदन कप में हिस्सा भी नहीं ले रहे हैं। विश्व कप से पहले उनकी चोट इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका है।
 

विज्ञापन
5 players including ms dhoni got injured before icc world cup 2019
जो डेनली

जो डेनली
जेसन रॉय के अलावा इंग्लैंड ऑलराउंडर जो डेनली की फिटनेस भी टीम को परेशान कर रही है। IPL से वापस इंग्लैंड लौटे डेनली ने रॉयल लंदन कप में शानदार अर्धशतक बनाया, लेकिन उसके बाद फील्डिंग करने नहीं आए। वह पीठ में ऐंठन की वजह से परेशान हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed