फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: ये हैं वो खिलाड़ी जो सीरीज में अपनी टीम के लिए रहे 'सुपरमैन'

Tue, 19 Dec 2017 09:27 AM IST
Presented by: विकास कुमार
Presented by: विकास कुमार Updated Tue, 19 Dec 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
 5 key players of india vs sri lanka odi series
टीम इंडिया - फोटो : ICC
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले गए तीन वन-डे मैचों की सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम की। लंबे समय के बाद टीम इंडिया अपने सबसे बड़े मैच विनर और कप्तान विराट कोहली के बिना इस सीरीज में खेली। टीम इंडिया नए कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में जिस तरह से धर्मशाला में पहला मैच हारी उसके बाद लगा जैसे बिना कोहली के यह टीम कमजोर है।


लेकिन सीरीज के दूसरे मैच में रोहित एंड कंपनी ने जिस तरह से जोरदार वापसी की, उसने भरोसा दिलाया की ये टीम बिना कोहली के भी जीतना जानती है। पहले मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढह गए तो मोहाली में बल्लेबाजों में माहौल अपने नाम किया। रोहित के तीसरे दोहरे शतक की बदौलत टीम ने 392 रन पहाड़ खड़ा किया। सीरीज  का अंतिम मैच विशाखापट्टनम में खेला गया और टीम इंडिया ने श्रीलंका को आसानी से हाराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही। दूसरे मैच में टीम इंडिया के बल्लों ने कमाल किया तो अंतिम और निर्णायक मैच में स्पिनरों ने अपनी फिरकी में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को नचाया। 

आइए एक नजर उन खिलाड़ियों पर डालते हैं जो इस सीरीज के दौरान हीरों को तौर पर उभर के सामने आई...
 5 key players of india vs sri lanka odi series
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
रोहित शर्मा- बतौर कप्तान रोहित शर्मा की यह पहली सीरीज थी और पहले मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद सीरीज में वापसी करने के लिए भारत को हर हाल मोहाली वन-डे जीता ही था। करो या मरो वाले इस मैच में रोहित ने 153 गेंदों पर 13 चौके और 12 छक्कों की मदद से 208 रन की नाबाद पारी खेली। रोहित के करियर का यह तीसरा दोहरा शतक था। 

टीम इंडिया ने इस मैच में 392 रन का पहाड़ खड़ा किया और जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 251 रन ही बना सकी और टीम इंडिया ने इस मैच को 141 रन जीतकर सीरीज को 1-1 बराबर करने में कामयाब रही। 
 5 key players of india vs sri lanka odi series
शिखर धवन - फोटो : File
शिखर धवन- टीम इंडिया के 'गब्बर' को तौर पर जाने जाने वाले ओपनर शिखर धवन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। धवन ने सीरीज में 168 रन बनाए। धवन ने मोहाली वन-डे में 68 और विशाखापट्टनम में 100 रन की नाबाद पारी खेली। शिखर ने इस सीरीज में अपने वन-डे करियर के 4000 हजार रन भी पूरे किए। इसी के साथ वो विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे तेज 4 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 5 key players of india vs sri lanka odi series
श्रेयस अय्यर - फोटो : bcci
श्रेयस अय्यर- विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में टीम इंडिया के लिए तीन नंबर बल्लेबाजी का मौका युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को दिया गया। पहले मैच में फेल होने के बाद अय्यर ने दोनों हाथ से इस मौके को लपकते सीरीज के दोनों मैचों में अर्धशतकीय पारी खेली। अय्यर ने मोहाली में तेज तर्रार 88 और विशाखापट्टनम में 65 रन की पारी खेली और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए मजबूत दावेदारी ठोक दी है। 
विज्ञापन
 5 key players of india vs sri lanka odi series
यजुवेंद्र चहल - फोटो : File
यजुवेंद्र चहल- रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के टीम में न होने के कारण मिडल ओवर में विकेट निकालने की जिम्मेदारी यजुवेंद्र चहल के कंधों पर थी और चहल ने इस जिम्मेदारी को श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज में बखूबी निभाया। चहल ने मोहाली और विशाखापट्टनम दोनों वन-डे में 3-3 विकेट लिए। 

चहल को वन-डे और टी20 स्पेशलिस्ट बॉलर माना जाता है, लेकिन उन्होंने अपनी मंशा जाहिर की है कि वो टीम इंडिया के लिए टेस्ट में भी खेलना चाहते हैं। हालांकि साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम में चहल का नाम शामिल नहीं है, इसलिए उन्हें अपने इस सपने को पूरा करने लिए और इंतजार करना होगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed