{"_id":"5dece2ed8ebc3e1c1e476aff","slug":"five-major-fire-incidents-of-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली अग्निकांडः जानें कब-कब राजधानी में लोगों ने आग लगने से गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली अग्निकांडः जानें कब-कब राजधानी में लोगों ने आग लगने से गंवाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 08 Dec 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनाज मंडी अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के अनाजमंडी इलाके में रविवार तड़के लगी भीषण आग में अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि संकरी गलियों में स्थित पैकेजिंग और बैग बनाने वाली फैक्टरी में शार्ट सर्किट होने से आग लगी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इनमें से अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। मरने वाले अधिकतर लोग यूपी और बिहार के बताए जा रहे हैं।
इस अग्रिकांड ने वर्ष 1997 में हुए उपहार हादसे की याद दिला दी। उसमें 59 लोगों की मौत हुई थी। दोनों ही जगहों पर ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई। दोनों ही जगह पर बाहर निकलने का एक ही सकरा रास्ता था। आइए जानते हैं दिल्ली में कब-कब लोगों ने इस तरह के अग्निकांड में अपनी जान गंवाई...
2 of 5
bawana fire
बवाना स्थित फैक्टरी में जनवरी, 2018 को आग लग गई थी। आग में झुलसने से 17 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने फैक्टरी मालिक मनोज जैन व ललित गोयल को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दोनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
13 अप्रैल 2018: कोहाट एंक्लेव में एक इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के चार लोगों की झुलसकर मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
होटल से कूदते लोग
- फोटो : अमर उजाला
करोल बाग
फरवरी 2019 में करोल बाग स्थित एक होटल की चौथी मंजिल में लगी भीषण आग की वजह से 17 लोग मारे गए थे जबकि 35 घायल हुए थे। मारे गए लोगों में से चार की छत से कूदने के कारण मौत हुई थी। इस अग्निकांड में भी प्रशासन की बड़ी चूक सामने आई थी क्योंकि होटल में अग्निशामक यंत्र पूरे नहीं थे।
विज्ञापन
5 of 5
इसी इमारत में लगी थी आग
- फोटो : अमर उजाला
जाकिर नगर
जाकिर नगर एक चार मंजिला मकान में छह अगस्त, 2019 को आग लग गई थी। आग में छह लोग जिंदा जल गए थे, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जांच में पता चला था कि आग बिजली मीटर में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।