फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1500 की आबादी को 15 मिनट पानी: कुंदरू पारा की ऊंचाई बनी मुसीबत, सभापति फरियाद लेकर पहुंचे कलेक्टर जनदर्शन में

Tue, 31 Jan 2023 04:19 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 31 Jan 2023 04:19 PM IST
सार

सभापति योगराज भारती ने बताया कि पाइपलाइन विस्तार और टंकी निर्माण के लिए 75 लाख रुपये स्वीकृत करने की मांग को लेकर उन्होंने कलेक्टर को आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि, यहां पानी सप्लाई को लेकर भेद-भाव हो रहा है। पूरे शहर को एक घंटे और यहां सिर्फ 15 मिनट ही पानी मिलता है। 

विज्ञापन
water crises in chhattisgarh; population of 1500 gets water for 15 minutes in balod
कलेक्टर के जनदर्शन कार्यक्रम में आवेदन लेकर पहुंचे नगर पालिका सभापति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ में बालोद शहर में जल आवर्धन योजना के तहत पानी की सप्लाई शुरू हो चुकी है। शहरवासियों को हर दिन सुबह-शाम एक-एक घंटे साफ पानी मिल रहा है। इससे अलग शहर का एक वार्ड ऐसा भी है, जो पानी की दिक्कत से परेशान है। यहां की 1500 की आबादी को सिर्फ 15 मिनट ही पेयजल मिल पा रहा है। ऐसे में नगर पालिका सभापति खुद फरियाद लेकर कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंच गए। 

water crises in chhattisgarh; population of 1500 gets water for 15 minutes in balod
इस तरह पाइप लगाकर लेते हैं पानी, फिर भी नहीं मिलता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्षेत्र में 300 केएल टंकी का निर्माण कराए जाने की मांग
दरअसल, वार्ड-15, कुंदरूपारा शहर में ऊंचाई पर स्थित है। इसके कारण यहां पर्याप्त रूप से पानी नहीं पहुंच पाता है। ऐसे मे नगर पालिका सभापति योगराज भारती ने क्षेत्र में 300 केएल की टंकी निर्माण कराए जाने की मांग कलेक्टर के सामने रखी है। आवेदन लेकर पहुंचे पालिका सभापति भारती ने बताया कि 12 साल से यहां लोग निवास कर रहे हैं। इसके बावजूद लोगों को साफ पानी आज तक नहीं मिल सका है। 
water crises in chhattisgarh; population of 1500 gets water for 15 minutes in balod
क्षेत्र की 1500 से ज्यादा आबादी पानी नहीं मिलने से परेशान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जल आवर्धन योजना का मिला है लाभ
नगर पालिका से मिली जानकारी के अनुसार, शहर में जल आवर्धन योजना के क्रियान्वयन के बाद से पानी की आपूर्ति बेहतर ढंग से हुई है। कुछ वार्ड ऐसे हैं, जहां पर पानी नहीं पहुंच पाता। इसका कारण आज तक पाइपलाइन का विस्तार नहीं होना है। योजना के शुरू होने के साथ ही शहरवासियों को शुद्ध पेयजल पीने को मिल रहा है। फिल्टर युक्त पानी से लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
water crises in chhattisgarh; population of 1500 gets water for 15 minutes in balod
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

पहले आता था गंदा पानी
बालोद शहर में इस योजना के क्रियान्वयन से पहले काफी पुरानी पाइपलाइन थी। यह पाइपलाइन अक्सर टूट जाया करती थी। जिसके चलते घर के नलों से गंदा और बदबूदार पानी आने लगता था। कई बार अक्सर ऐसी शिकायतें भी मिलती रहती थीं, पर अब इसमें काफी सुधार देखने को मिला है। जो पाइप लाइन लगाई गई थी, वह सीधे बोर से जुड़ी थी, लेकिन अब यहां पर फिल्टर युक्त पानी की सप्लाई की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed