रायपुर दक्षिण उपचुनाव का परिणाम आ चुका है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील सोनी ने भारी मतों से जीत हासिल की है। परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यालय में खुशी की लहर है। सभी जीत का जश्न मना रहे हैं। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता संग मंत्री भी जमकर थिरके।
2 of 9
जीत की खुशी में नगाड़े की धून में थिरके मंत्री समेत कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं। सभी कार्यकर्ता खुशी से झूम रहे हैं। जीत के बाद सुनील सोनी को सभी बधाइयां दे रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस जीत के लिए मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। हमारी भाजपा सरकार के सुशासन पर जनता की मुहर है।
3 of 9
निर्वाचन अधिकारियों ने सुनील सोनी को सौंपा प्रमाण पत्र
- फोटो : अमर उजाला
रायपुर दक्षिण विधानसभा का किला को बरकरार रखते हुए बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने जीत हासिल किया है। सुनील सोनी ने 46 हजार 167 वोटों से जीत हासिल किए हैं। बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी पहले राउंड से ही लीड पर रहे हैं। एक नहीं बल्कि सभी राउंड की मतगणना में सुनील सोनी आगे रहे।
4 of 9
मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने जीत की खुशी में बजाया नगाड़ा
- फोटो : अमर उजाला
यह भी कह सकते हैं कि पहले राउंड से ही सुनील सोनी निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे थे। पहली नतीजा सामने आने के बाद टक्कर की स्थिति नहीं दिख रही थी। कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा एक भी राउंड लीड नहीं कर पाए। सभी राउंड में पीछे ही रहे।
5 of 9
जीत के बाद दी सुनील सोनी को बधाइयां
- फोटो : अमर उजाला
19 वें और आखिरी राउंड का फाइनल
बीजेपी को 89 हजार 220 वोट मिले। वहीं कांग्रेस को 43 हजार 53 वोट मिले। इसी तरह जीत का अंतर 46 हजार 167 रहा।