फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें जवानों का जश्न: हाथों में हथियार और चेहरों पर मुस्कान, 10 नक्सलियों को ढेर कर थिरके जवान

Fri, 22 Nov 2024 06:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 22 Nov 2024 06:02 PM IST
सार

एनकाउंटर के बाद डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के जवानों ने अलग ही अंदाज में जश्न मनाया। जवानों ने लोकगीत पर जमकर नृत्य किया। हाथों में हथियार लेकर जवान जमकर थिरके।

विज्ञापन
After Sukma encounter soldiers happily danced on folk songs with weapons
एनकाउंटर के बाद जश्न मनाते जवान - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। यहां के थाना भेज्जी इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान 10 नक्सलियों को मार गिराया गया। जिसके बाद डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के जवानों ने अलग ही अंदाज में जश्न मनाया। अधिकारियों ने मिठाई खिलाकर जवानों का मुंह मीठा कराया। वहीं मुठभेड़ के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सुरक्षाबलों के कार्य की सराहना की है। 



After Sukma encounter soldiers happily danced on folk songs with weapons
sukma encounter - फोटो : अमर उजाला

10 नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर करने के बाद जवानों ने लोकगीत पर जमकर नृत्य किया। हाथों में हथियार लिए जवान जमकर थिरके। एनकाउंटर के बाद जवानों का उत्साह देखते ही बना। 

After Sukma encounter soldiers happily danced on folk songs with weapons
sukma encounter - फोटो : अमर उजाला

खुशी में झूमते हुए कुछ जवानों ने अपने साथियों के डांस का वीडियो भी बनाया। जिसमें जवानों में अलग ही ऊर्जा और जोश देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भी लोग वीडियो साझा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Sukma encounter soldiers happily danced on folk songs with weapons
sukma encounter - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने आज सुबह सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है।

विज्ञापन
After Sukma encounter soldiers happily danced on folk songs with weapons
sukma encounter - फोटो : अमर उजाला

सीएम साय ने आगे लिखा कि नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रही है। बस्तर में विकास, शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed