पीएम नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। भूपेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यहां की खनिज संपदा को कांग्रेस एटीएम की तरह यूज कर रही है। झूठा प्रचार और अखंड भ्रष्टाचार छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पहचान है। महिलाओं से शराबबंदी का वादा कर सत्ता में आने वाले शराब में ही घोटाला कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की भूमि भगवान राम की ननिहाल है। माता कौशल्या का यहां पर बड़ा मंदिर है। आज इस पवित्र भूमि पर हमारी आस्था, हमारे देश के खिलाफ जो साजिश हो रही है, उसके प्रति मैं आपको जागरूक करने आया हूं। जनता से कहा कि आपने जिन लोगों को पिछले 9 साल से केंद्र सरकार से बाहर कर रखा है, जो लोग लगातार चुनाव हार रहे हैं। वे लोग अब आपसे इतनी नफरत से भर गए हैं कि उन्होंने आपकी पहचान, आपकी संस्कृति के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है।
2 of 7
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पीएम मोदी का मोबाइल की लाइट जलाकर स्वागत किया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों ने मिलकर एक इंडी गठबंधन बनाया है। कुछ लोग इसे घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं। उन्होंने दावा किया कि इंडी गठबंधन देश की सनातन संस्कृति को खत्म कर देगा। यानी जो संस्कृति हजारों सालों से देश में चलती आ रही है। देश को एकता में पिरोई हुई है। सत्ता के लालच में यह लोग अब उसे भी तोड़ना चाहते हैं।
3 of 7
फूलों की माला से पीएम का किया गया सम्मान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ी संख्या में उपस्थित जनता ने प्रधानमंत्री मोदी का मोबाइल की लाइट जलाकर स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पोला त्योहार के अवसर पर बैलों का पूजन करके कार्यक्रम की शुरुआत की।
4 of 7
खुली जीप में सवार होकर पीएम मोदी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रायगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी ने सभा स्थल में रथ पर सवार होकर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ जनता के बीच से अभिवादन स्वीकार करते हुए मंच पर पहुंचे।
5 of 7
भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम, लखन देवांगन ने पीएम का स्वागत किया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम, लखन देवांगन, सरला कोसरिया, महेश साहू, हरिश्चंद्र राठिया ने झारा शिल्प से निर्मित जी-20 मोमेंटो से मोदी का स्वागत किया।