छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक व्यापारी के घर खतरनाक और जीव घुस गया। इसके चलते परिजन डरे रहे और सारी रात जागकर काटी। अगले दिन रेस्क्यू टीम पहुंची और उसे मशक्कत के बाद पकड़ा। तब पता चला कि यह एशियन पाम सिवेट है। यानी आम भाषा में कबरबिज्जु। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके मल से दुनिया की सबसे महंगी कॉफी तैयार होती है। जिसके एक कप की कीमत छह हजार रुपये है। फिलहाल वन विभाग की मदद से उसे जंगल में छोड़ दिया गया है। मामला कटघोरा क्षेत्र का है।
जिसके मल से बनती है सबसे महंगी कॉफी: कोरबा में व्यापारी के घर डाला डेरा, सारी रात दहशत में रहा परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 02 Feb 2023 03:15 PM IST
सार
वन विभाग के सदस्य जितेंद्र सारथी ने बताया कि पकड़ा गया जीव एशियन पाम सिवेट है। इसके मल से दुनिया की सबसे महंगी कॉफी तैयार की जाती है। इसके एक कप की कीमत करीब छह हजार रुपये है। बिल्ली की तरह दिखने वाले इस जीव की आंतों से गुजरने के बाद कॉफी बींस का स्वाद ज्यादा बेहतर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन