फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश का कहर: सुकमा में गांव में घुसा बाढ़ का पानी.. 20 मकान ढहे, रात में शिफ्ट किए गए ग्रामीण; देखें तस्वीरें

Mon, 09 Sep 2024 09:29 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 09 Sep 2024 09:29 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चितलनार में लगातार हो रही बारिश से देर रात पूरे गांव में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। यहां 20 से अधिक मकान ढह गए। 
 

विज्ञापन
Due to rain in Sukma water entered village and 20 houses collapsed
पानी में खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

सुकमा जिले में बीते 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश का प्रभाव अब सीधे जनजीवन पर पड़ता नजर आ रहा है। बाढ़ का पानी अब सीधे लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे लोगों के मन में भय वातावरण भी बन रहा है। ग्रामीण इलाकों की अगर बात की जाए तो ग्रामीण इलाकों में नदी से लगे हुए गांव में जल भराव की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।

Due to rain in Sukma water entered village and 20 houses collapsed
मकान ढहा - फोटो : अमर उजाला
देर रात सुकमा जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र अंतर्गत चितलनार गांव में अचानक पानी भर गया। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी पुलिस प्रशासन और विधायक विनायक गोयल के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता भी चितलनार गांव पहुंचे। इस दौरान लगभग 40 घरों के ग्रामीणों को नजदीक के प्राथमिक शाला में शिफ्ट कराया गया और उनके सोने और भोजन की व्यवस्था की गई। सुबह जब इलाके का मौका मुआयना किया गया, तब 20 से अधिक मकान ध्वस्त पाए गए।
Due to rain in Sukma water entered village and 20 houses collapsed
ग्रामीणों को प्राथमिक शाला में शिफ्ट किया गया - फोटो : अमर उजाला
इधर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में सुकमा जिले में रेड अलर्ट जारी किया है और तेज आंधी बारिश के साथ अलग-अलग इलाकों में गाज गिरने की संभावना जताई है। इसको लेकर सुकमा कलेक्टर हरीश ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है और कहा है कि कच्चे और जर्जर मकान से दूरी बनाएं, सुरक्षित ठिकानों पर जाएं, बारिश और बादल गर्जन की स्थिति में पेड़ के नीचे ना रहें आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Due to rain in Sukma water entered village and 20 houses collapsed
खाद्य सामग्री वितरित की गई - फोटो : अमर उजाला

नियंत्रणकर्ता अधिकारियों के नंबर जारी
मानसून वर्ष-2024 में अतिवृष्टि एवं बाढ़ तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने एवं राहत व्यवस्था कार्य को दृष्टिगत रखते हुए, कलेक्टर हरिस.एस ने जिले में बाढ़ आपदा राहत कन्ट्रोल रूम की स्थापना किया गया है। जिला एवं तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर, नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय और तहसील स्तर पर प्रभारी अधिकारी बाढ़ नियंत्रण के स्थानीय नियंत्रण अधिकारी होंगे। जिला स्तरीय हेतु नोडल अधिकारी गजेन्द्र ठाकुर, अपर कलेक्टर को कार्यालय दूरभाष क्रमांक 07864-284012 एवम् दूरभाष क्रमांक 94063-78849, अनुविभाग सुकमा हेतु नोडल अधिकारी सूरज कश्यप अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुकमा दूरभाष क्रमांक 9399973035, अनुविभाग कोंटा हेतु नोडल अधिकारी शबाब खान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुकमा कार्यालय दूरभाष क्रमांक 07866-261622, दूरभाष क्रमांक 93406-76224। 

विज्ञापन
Due to rain in Sukma water entered village and 20 houses collapsed
घरों में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला

अनुविभाग छिंदगढ़ हेतु  विजय प्रताप खेश कार्यालय दूरभाष क्रमांक 07863-299046, दूरभाष क्रमांक 99778-75252 तहसील सुकमा एवं गादीरास हेतु परमेश्वर लाल मण्डावी दूरभाष क्रमांक 07864-284282 दूरभाष क्रमांक 77728-07710, तहसील कोण्टा हेतु योपेन्द्र कुमार पात्रे नायब तहसीलदार कार्यालय दूरभाष क्रमांक07866-261622 दूरभाष क्रमांक 97708-79003, तहसील छिंदगढ़ एवम् तोंगपाल हेतु इरसाद अहमद तहसीलदार कार्यालय दूरभाष क्रमांक 07863-299047 दूरभाष क्रमांक 94063-68008 तहसील दोरनापाल एवम् जगरगुंडा हेतु राजेश सोमवंशी नायब दूरभाष क्रमांक 94255-22630, जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष दूरभाष क्रमांक 07864-284012 है। यह कंट्रोल रूम से आपात स्थिति में संपर्क कर सकते है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed