फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रासुका पर रार: CM भूपेश बोले- हर तीन माह में नोटिफिकेशन का प्रावधान, धर्मांतरण से जोड़कर गुमराह कर रही भाजपा

Sun, 15 Jan 2023 05:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 15 Jan 2023 05:35 PM IST
सार

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार राज्य में अघोषित आपातकाल लागू कर लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। रासुका के बहाने आपातकाल जैसी अलोकतांत्रिक काम करने में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन
cm bhupesh targets raman singh and bjp on nsa in chhattisgarh balod
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व CM रमन सिंह। - फोटो : social media

छत्तीसगढ़ सरकार के रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा ने इसे धर्मांतरण से जोड़ते हुए अघोषित आपातकाल बताया है। इस पर अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए इसे मूर्खता की पराकाष्ठा बता दिया है। उन्होंने कहा कि, रासुका राष्ट्रीय कानून है, राज्य का नहीं है। इसे हर तीन माह में नोटिफिकेशन करने का प्रावधान है। रमन सिंह के कार्यकाल में भी किया गया। अब इसे धर्मांतरण से जोड़कर गुमराह कर रहे हैं। 



यह भी पढ़ें...कांग्रेस पर साधा निशाना: रमन सिंह बोले- छत्तीसगढ़ में सत्ता में आने पर धर्मांतरण के खिलाफ कानून लाएगी बीजेपी

cm bhupesh targets raman singh and bjp on nsa in chhattisgarh balod
बालोद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रमन सिंह के कार्यकाल में भी लागू हुआ कानून
बालोद के कल्याणपुर में कलार प्रांतीय महोत्सव में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल ने मीडिया से कहा कि, हर तीन माह में इसका रिन्यूवल होता है, उसी के तहत किया गया है। यह (भाजपाई) लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर हे हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए, उतना कम है। उन्होंने कहा कि, अरुण साव हाईकोर्ट के वकील रहे हैं। रमन सिंह 15 साल मुख्यमंत्री रहे। सब जानते हैं। उनके कार्यकाल में भी हुआ है। यह सिर्फ छत्तीसगढ़ में नहीं हुआ है, पूरे देश में होता है। 

cm bhupesh targets raman singh and bjp on nsa in chhattisgarh balod
रासुका को लेकर राज्य सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ये राष्ट्रीय कानून, हम छेड़छाड़ नहीं कर सकते
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, रासुका, यह राष्ट्रीय कानून है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए क्या राज्य सरकार कानून बनाएगी। इसमें हम किसी तरह का छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं। इसी से समझ जाना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि, इससे स्पष्ट हो जा रहा है कि ये मानसिक दिवालियापन के शिकार हैं। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। लोगों को कैसे गुमराह किया जाए। सरकार के खिलाफ कैसे बीज पनपे उसका षड्यंत्र रच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
cm bhupesh targets raman singh and bjp on nsa in chhattisgarh balod
प्रांतीय कलार महोत्सव में संबोधित करते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केंद्र का कानून है, भाजपा खत्म करा दे
इससे पहले भी सुबह बालोद रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर हेलीपैड पर मीडिया से बात की थी। तब भी रासुका को लेकर कहा था कि, यह देश का कानून है। खत्म करा दें, केंद्र में उनकी सरकार है। क्यों नहीं खत्म करा देते। वे कहते हैं धर्मांतरित हो चुके आदिवासियों को अनुसूचित जनजाति का लाभ नहीं मिलना चाहिए। यहां रैली करते हैं, लेकिन केंद्र में इनकी सरकार है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है तो लाते क्यों नहीं कानून। सिर्फ लोगों को भड़काने में लगे हैं। 

विज्ञापन
cm bhupesh targets raman singh and bjp on nsa in chhattisgarh balod
रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ में खुशहाली क्यों है, इनको पच नहीं रहा
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, अभी इनको (भाजपा) फिर बत्ती पड़ी है कि जाओ छत्तीसगढ़ में कोई षड्यंत्र करो। छत्तीसगढ़ में शांति क्यों है, छत्तीसगढ़ के लोग खुशहाल क्यों हैं, छत्तीसगढ़ में अमन-चैन क्यों है, सब वर्गों में समृद्धि कैसे आ रही है यह भाजपा को बिल्कुल पच ही नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा कुछ भी करे बस समाज के बीच विद्वेश फैलाने का काम न करें। मैं शुरू से बोलता रहा हूं, इनके पास दो ही हथियार हैं, एक धर्मांतरण और दूसरी सांप्रदायिकता। इसके अलावा इनको कुछ नहीं आता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed