फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CG News: नवरात्रि में महिला कमांडोज बनीं 'काली!'; नक्सलियों का किया संहार, देखें अदम्य साहस की ये तस्वीरें

Sat, 05 Oct 2024 09:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/जगदलपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/जगदलपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 09:37 PM IST
सार

Chhattisgarh  Naxalites encounter news: एक ओर जहां पूरे देश में शारदीय नवरात्र धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले में फोर्स की महिला कमांडोज छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से मुक्त कराने के लिए दिन-रात लड़ रही हैं।

विज्ञापन
CG Naxalites encounter news: Chhattisgarh women commandos encounter Naxalites, see here photos
ग्रॉफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

Chhattisgarh  Naxalites encounter news: एक ओर जहां पूरे देश में शारदीय नवरात्र धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले में फोर्स की महिला कमांडोज छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से मुक्त कराने के लिए दिन-रात लड़ रही हैं। नवरात्रि में 'मां काली'का रूप लेकर नक्सलियों का संहार कर रही हैं। ये महिला कमांडोज पुरुष जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चार अक्टूबर को नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के नेंदुर और थुलथुली गांव में हुई नक्सली मुठभेड़ में नक्सलियों को मौत की नींद सुला दी हैं।  



CG Naxalites encounter news: Chhattisgarh women commandos encounter Naxalites, see here photos
जवानों के साथ मिलकर नक्सलियों का शव लाती महिला कमांडोज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घटना के संबंध में दंतेवाड़ा डीआईजी कमलोचन कश्यप ने बताया कि चार दिन पहले ही पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि नक्सलियों के टॉप लीडर एक बैठक लेने के लिए दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा में बसे सबसे सुरक्षित गांव थुलथुली में एक बैठक लेने वाले हैं। जवानों के साथ ही महिला कमांडो टीम को भी नक्सलियों का मुकाबला करने के लिए भेजा गया, जहां तीन दिन का सफर तय करने के बाद पुलिस और नक्सलियों के टॉप लीडर के बीच दोपहर एक बजे से लेकर शाम छह बजे तक फायरिंग हुई। इन पुलिस जवानों के साथ ही महिला कमांडो ने भी आगे बढ़कर हिस्सा लेते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों के साथ मिलकर 31 नक्सलियों को मार गिराया। 

CG Naxalites encounter news: Chhattisgarh women commandos encounter Naxalites, see here photos
वापस जगदलपुर पहुंचीं महिला कमांडो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
25 नक्सली हुए घायल
घटना के बाद जब जवानों ने इलाके की सर्चिंग की तो उन्हें काफी मात्रा में खून के धब्बे देखने को मिले, जिससे कि यह अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 20 से 25 नक्सली घायल हुए हैं। जबकि कई पुलिस को भारी पड़ता देख भाग निकले। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
CG Naxalites encounter news: Chhattisgarh women commandos encounter Naxalites, see here photos
मुठभेड़ में थके होने के बाद आराम करती महिला कमांडो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एकत्र हुए थे 100 से 150 थे नक्सली
नक्सलियों के प्लाटून नंबर 6, प्लाटून नंबर 16 के अलावा ईस्ट बस्तर डिवीजन, इंद्रावती एरिया कमेटी को मिलाकर करीब 100 से 150 नक्सली इस बैठक में शामिल हुए थे। एक ओर जहां 31 नक्सली मारे गए, तो वहीं करीब 25 से 30 घायल हुए हैं। ऐसी बातें निकलकर सामने आ रही हैं। कई नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। 


 
विज्ञापन
CG Naxalites encounter news: Chhattisgarh women commandos encounter Naxalites, see here photos
पुरुष जवानों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर नक्सलियों से लोहा लेती महिला कमांडोज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमलेश और नीति के मारे जाने की खबर
इस मुठभेड़ की सबसे खास बात ये है कि इस हमले में नक्सलियों के टॉप लीडर में स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य नीति उर्फ उर्मिला भी मारी गई है। उस पर 25 लाख रुपये का इनाम था। साथ में दंडकारण्य कमेटी सदस्य और पांच राज्यों में मोस्टवांटेड के नाम से मशहूर कमलेश भी पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की चर्चा सामने आ रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed