छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। आरोपी ने एक के बाद एक तीन वार पत्नी के गले पर किए। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे अपने भाई को भी ब्लेड मारकर घायल कर दिया। इसके बाद घर से निकलकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अगले दिन मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
संबंध बनाने से इनकार पर पत्नी की हत्या: पति ने कुल्हाड़ी से गले पर किए तीन वार, बचाने आए भाई को भी ब्लेड मारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 31 Jan 2023 09:27 PM IST
सार
आवाज सुनकर बगल में कमरे में सोया प्राणसाय का छोटा भाई अर्जुन और मां प्रेमकुमारी पहुंच गए। वहां प्राणसाय को लालोबाई पर हमला करते देख दोनों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि इस पर प्राणसाय ने अर्जुन पर ब्लेड से हमला कर दिया और वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन