फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रौनक@यूथ फेस्टिवलः देखिए कुछ यूं हुई शुरूआत, सांसद खेर भी आईं

Tue, 27 Sep 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 27 Sep 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
zonal youth festival of punjab university at MCM collage
यूथ एंड हैरिटेज फेस्टिवल का हुआ आगाज - फोटो : अमर उजाला
एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वीमेन में पीयू जोनल यूथ फेस्टिवल की शुरूआत हो गई है। तस्वीरों में देखिए कैसा रहा पहला दिन।
zonal youth festival of punjab university at MCM collage
यूथ एंड हैरिटेज फेस्टिवल का हुआ आगाज - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी जोनल यूथ एंड हैरिटेज फेस्टिवल में सांसद किरण फेर मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंची। यूथ फेस्टिवल का उत्साह स्टूडेंट्स से लेकर प्रोफेसरों तक सब के चेहरों पर झलक रहा था। यूथ फेस्टिवल का आगाज सीटियों और तालियों से हुआ, जिसमें पंजाब यूनिवर्सिटी के अधीन आते 9 कॉलेजों के स्टूडेंटस ने भाग लिया। 
zonal youth festival of punjab university at MCM collage
यूथ एंड हैरिटेज फेस्टिवल का हुआ आगाज - फोटो : अमर उजाला
कॉलेज के ऑडिटोरियम में जहां शब्द और भजन गायन, फोक सोंग और फोक ऑर्केस्ट्रा की प्रतियोगिताएं  हुईं वहीं मल्टीमिडिया हॉल में क्विज कंपटीशन हुआ। इसके अतिरिक्त हमारी सांस्कृतिक धरोहर की झलक रंगोली व हस्तशिल्प कलाओं में भी देखने को मिली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
zonal youth festival of punjab university at MCM collage
यूथ एंड हैरिटेज फेस्टिवल का हुआ आगाज - फोटो : अमर उजाला
फोक सांग में जब हरमनदीप ने जुगनी पेश की तो सारा हॉल सीटियों और तालियों से गूंज उठा। उसके बाद जसप्रीत कौर ने बोल मिट्टी दे बावया सांग से अपनी मधुर आवाज पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।  फेस्टिवल में ढोल, बांसुरी, अलगोजे, सारंगी, डफ, तूंबा जैसे लोक साजों पर भी स्टूडेंट्स ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
zonal youth festival of punjab university at MCM collage
यूथ एंड हैरिटेज फेस्टिवल का हुआ आगाज - फोटो : अमर उजाला
सांसद किरण खेर ने इस अवसर पर स्टूडेंटस को पढ़ाई के साथ-साथ यूथ फेस्टिवल में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए कहा। यहां तक कि उनका परिचय देने वाली कॉलेज की इंग्लिश विभाग की प्रोफेसर बिंदू शर्मा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मैं कई कार्यक्रमों में गई हूं लेकिन इतना अच्छा परिचय आज तक मेरा किसी इंसान ने नहीं दिया जितना अच्छा इस कॉलेज की प्रोफेसर ने दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed