{"_id":"57efae484f1c1bb61b573b91","slug":"supreme-court-senior-judge-jagdish-singh-kehar-in-punjab-university-law-deptt-convocation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम जज जस्टिस ने 600 ला स्टूडेंट्स को दी डिग्री","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम जज जस्टिस ने 600 ला स्टूडेंट्स को दी डिग्री
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Oct 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग में दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में लॉ विभाग के दीक्षांत समारोह में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस जगदीश सिंह केहर पहुंचे, वहीं उनसे डिग्रियां लेकर होनहार भी गदगद दिखे।
पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग में दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
दीक्षांत समारोह शनिवार सुबह 10 बजे जिम्नेजियम हाल में शुरू हुआ। लॉ विभाग की डीन अनु चतरथ और विभागाध्यक्ष प्रो. विजय नागपाल की देखरेख में इसका आयोजन किया गया। इसमें में 600 से अधिक युवाओं को लॉ ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर की डिग्री दी गई। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एसजे वजीफदार विशेष अतिथि थे। कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। 1 अक्तूबर 1947 को पीयू का शिमला कैंपस शुरू हुआ था, और आज ही जीके चतरथ का जन्मदिन है।
पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग में दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
जस्टिस खेहर से 300 से अधिक स्टूडेंट ने डिग्री ली। इसी बीच कुछ देर के ब्रेक के बाद पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर के हाथों से डिग्री दिलाने का क्रम शुरू हो गया। जस्टिस खेहर मंच पर ही बैठे थे। थकान होने के बावजूद स्टूडेंट्स के हावभाव देख जस्टिस खेहर दोबारा मंच पर डिग्री देने पहुंच गए। उन 50 स्टूडेंट्स को दोबारा डिग्री दी गई जिनको वीसी ने दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग में दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
दीक्षांत समारोह में विभाग के पूर्व डीन और 40 साल तक सीनेटर रहे स्व. जीके चतरथ की याद में उनकी बेटी और लॉ विभाग की डीन अनु चतरथ ने जीके चतरथ मेमोरियल मेडल की घोषणा की। छात्रा तमन्ना सहरावत, रोबिनजीत सिंह को पहला जीके चतरथ मेडल और कैश अवार्ड (5100 रुपये) प्रदान किया गया। करनबीर सिंह, अमनिंदरजीत कौर, प्रभजोत कौर, अखिल कामरा, सवरीन संधू, चिनार बघला, ईशा और करनवीर सिआग को विभाग ने मेडल से नवाजा।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग में दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
समारोह में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के मौजूदा 16 जस्टिस ने कार्यक्रम में शिरकत की। पहली बार इतनी संख्या में हाईकोर्ट के जस्टिस पंजाब यूनिवर्सिटी के किसी कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचे थे। वहीं, डिग्री पाने वालों में कई 50 पार भी थे। लुधियाना स्थित खालसा कॉलेज फॉर वुमन सिधमापुर की प्रिंसिपल डॉ.परमजीत कौर ने कहा कि उन्होंने बीए से पीएचडी तक हर डिग्री कन्वोकेशन में ली है।