{"_id":"57bf3c904f1c1ba74bd4f32c","slug":"pu-elections-pu-student-election-2016-2017-nsui-soi-pu-polls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीयू चुनाव: पीयू प्रशासन सख्त, छात्र नेता मस्त, जमकर हो रही नियमों की अनदेखी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू चुनाव: पीयू प्रशासन सख्त, छात्र नेता मस्त, जमकर हो रही नियमों की अनदेखी
Fri, 26 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
PU Election
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) और एफिलिएटेड कॉलेजों में 2016-17 सत्र के छात्र काउंसिल चुनाव की तैयारियां चरम पर हैं। कई छात्र संगठनों ने वोटर को लुभाने के लिए मोरनी, कसौली, शिमला ले जाने की तैयारी है। दो दिन पहले एक छात्र संगठन 150 से अधिक विद्यार्थियों को कसौली टूर पर ले जा चुका है।
2 of 7
PU Elections
- फोटो : Amar Ujala
यूटी प्रशासन से अनुमति मिलते ही 7 सितंबर को मतदान की घोषणा कर दी जाएगी। उधर पीयू और कॉलेजों में चुनाव मैदान में उतरने वाले सभी छात्र संगठनों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वोट बैंक मजबूत करने के लिए पैसा का जमकर प्रयोग हो रहा है। डीएसडब्ल्यू और चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर को कुछ छात्र संगठनों द्वारा बिना अनुमति टूर ले जाने की शिकायतें मिली हैं। पीयू प्रशासन जल्द छात्र संगठनों को बिना अनुमति टूर ले जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का नोटिस जारी करेगा।
मेस में आउटसाइडर को नहीं मिलेगा खाना
3 of 7
PU Elections
- फोटो : Amar Ujala
पीयू प्रशासन ने पीयू के सभी हॉस्टल में छात्र काउंसिल चुनाव तक सभी आउटसाइडर की एंट्री पर रोक लगा रखी है। चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के निर्देशों पर अब चुनाव तक किसी भी हॉस्टल मेस में कोई स्टूडेंट बाहरी स्टूडेंट को खाना नहीं खिला सकेगा। ऐसे करने पर पीयू प्रशासन स्टूडेंट को हॉस्टल से सस्पेंड कर देगा। साथ ही मेस ठेकेदार पर भी कार्रवाई होगी। सभी हॉस्टल वार्डन को चुनाव तक मेस रजिस्टर चेक करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार से तेज होगा चुनाव प्रचार
4 of 7
PU Elections
- फोटो : Amar Ujala
छात्र काउंसिल चुनाव को लेकर छात्र संगठनों ने कमर कस ली है। लेकिन कैंपस में चुनावी माहौल सोमवार से ही बनेगा। वीरवार को छुट्टी होने के कारण अधिकतर हॉस्टलर चार दिन की छुट्टी पर घर चले गए हैं। ऐसे में सोमवार से ही कैंपस में चुनावी माहौल होगा। लिंगदोह कमेटी नियमों को देखते हुए छात्र संगठनों ने हाथ से तैयार बैनर और स्टिकर तैयार करने के लिए स्टूडेंट की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन
31 अगस्त को होगी चुनाव की घोषणा
5 of 7
PU Election 2016-17
- फोटो : amar ujala
पीयू और कॉलेजों में छात्र काउंसिल चुनाव की तिथि लगभग 7 सितंबर तय है। पीयू प्रशासन 31 अगस्त को चुनाव की घोषणा कर सकता है। 30 अगस्त को पीयू प्रशासन यूटी प्रशासन से चुनाव की अनुमति लेने की कोशिश करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।