फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: एसबीआई की इस स्कीम में गोल्ड डिपॉजिट करने पर आपकी होगी अच्छी कमाई, जानिए इसके बारे में

Thu, 07 Oct 2021 11:28 AM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 07 Oct 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
SBI revamped Gold deposit scheme know interest rate tenure and all details about this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आपके पास घर में गोल्ड रखा हुआ है और आप उससे एक अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो उस गोल्ड को आप भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा करा सकते हैं। एसबीआई की रिवैम्पड गोल्ड डिपॉजिट स्कीम अर्थात आर जीडीएस (R - GDS) से आपको भविष्य में काफी फायदा हो सकता है। एसबीआई की ये गोल्ड डिपॉजिट स्कीम भी फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह ही काम करती है। अगर इस स्कीम के तहत आप बैंक में अपना गोल्ड जमा करवाते हैं, तो उस गोल्ड के ब्याज से आपकी एक अच्छी कमाई हो सकती है। एसबीआई की इस स्कीम में इंडिविजुअल्स, प्रोपराइटर, सेबी द्वारा रजिस्टर्ड म्यूचुअल फंड, पार्टनरशिप फर्म, एचयूएफ, धर्मार्थ संस्थान आदि निवेश करने के लिए मान्य हैं। गोल्ड डिपॉजिट की इस स्कीम को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि इस स्कीम में आपके पास क्या क्या ऑप्शन होंगे और उसके क्या इंटरेस्ट रेट आपको मिलेंगे? 

SBI revamped Gold deposit scheme know interest rate tenure and all details about this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

एसबीआई गोल्ड डिपॉजिट की इस स्कीम में आप न्यूनतम 10 ग्राम कच्चा गोल्ड जमा करा सकते हैं। वहीं जमा करने की कोई ऊपरी लिमिट अभी तय नहीं की गई है। हालांकि आप बार, सिक्के, आभूषण या कोई मूल्यवान पत्थर इसमें जमा नहीं कर सकते हैं। 

SBI revamped Gold deposit scheme know interest rate tenure and all details about this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस स्कीम में आपके पास कुल तीन विकल्प हैं निवेश करने के लिए। आइए जानते हैं इन तीनों ही विकल्पों के बारे में -

  • पहला है शॉर्ट टर्म बैंक डिपॉजिट। इसमें आप 1 से 3 साल के बीच की अवधि के लिए गोल्ड जमा कर सकते हैं।
  • दूसरा है मीडियम टर्म गवर्नमेंट डिपॉजिट। इसमें आप 5 से 7 साल के बीच की अवधि के लिए गोल्ड जमा कर सकते हैं।
  • तीसरा है लॉन्ग टर्म गवर्नमेंट डिपॉजिट। इसमें आप 12 से 15 साल के बीच की अवधि के लिए गोल्ड जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
SBI revamped Gold deposit scheme know interest rate tenure and all details about this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर ब्याज दर की बात करें तो तीनों विकल्प में आपको अलग अलग ब्याज दर मिलेगा -

शॉर्ट टर्म बैंक डिपॉजिट

1. इसमें आपको 1 साल के लिए कुल 0.50 फीसदी ब्याज दर प्रति साल मिलेगा।

2. अगर आप 2 साल तक अपने गोल्ड को डिपॉजिट करके रखते हैं, तो आपको 0.55 फीसदी का ब्याज दर हर साल मिलेगा।

3. 3 साल तक गोल्ड डिपॉजिट रखने पर 0.60 फीसदी का ब्याज दर प्रति साल मिलेगा।
विज्ञापन
SBI revamped Gold deposit scheme know interest rate tenure and all details about this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वहीं मीडियम टर्म गवर्नमेंट डिपॉजिट में आपको 2.25 फीसदी का ब्याज दर प्रति साल मिलेगा। 

लॉन्ग टर्म गवर्नमेंट डिपॉजिट में आपको 2.50 फीसदी का ब्याज दर हर साल मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed