{"_id":"5b62a34a4f1c1b54208b6845","slug":"your-take-home-salary-to-be-increased-soon-if-epfo-cbt-accept-this-proposal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बढ़ने वाली है आपकी टेक होम सैलरी, सेविंग पर भी लगेगा झटका, श्रम मंत्रालय ने तैयार किया प्रस्ताव","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
बढ़ने वाली है आपकी टेक होम सैलरी, सेविंग पर भी लगेगा झटका, श्रम मंत्रालय ने तैयार किया प्रस्ताव
Thu, 02 Aug 2018 11:53 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैलरी क्लास को केंद्र सरकार जल्द ही एक राहत के साथ-साथ बड़ा झटका भी देने जा रही है। सरकार ने एक प्रस्ताव लेकर आर रही है, जिससे आपकी टेक होम सैलरी में इजाफा हो जाएगा, लेकिन दूसरी तरफ आपकी बचत में कमी हो जाएगी।
श्रम मंत्रालय ने तैयार किया प्रस्ताव
2 of 6
श्रम मंत्रालय ने एक प्रस्ताव तैयार किया जिससे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में हर महीने होने वाले अंशदान में कमी की जाएगी। यह प्रस्ताव इस महीने के अंत तक तैयार हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी।
अंशदान में होगी 2 फीसदी की कटौती
3 of 6
प्रस्ताव के मुताबिक हर महीने होने वाले अंशदान में कटौती की जाएगी। अभी एक कर्मचारी की बेसिक सैलरी से 24 फीसदी हिस्सा ईपीएफओ में ट्रांसफर किया जाता है। इसमें से 12 फीसदी कर्मचारी की सैलरी से कटता जो कि सीधे पीएफ खाते में जमा हो जाता है। बाकी का 12 फीसदी नियोक्ता जमा करता है जो पेंशन खाते, पीएफ खाते और बीमा स्कीम में किया जाता है। सरकार नियोक्ता द्वारा किए जाने वाले अंशदान में 2 फीसदी की कटौती करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीटी की बैठक में होगा फैसला
4 of 6
श्रम मंत्रालय ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की अगली बैठक में इस प्रस्ताव को रखेगा। अगर यह प्रस्ताव बैठक में पास हो जाता है, तो फिर इसे आगे वित्त मंत्रालय के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। वित्त मंत्रालय से अनुमोदन मिलने के बाद यह पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ईपीएफओ के नियमों में 15 अगस्त से बड़े बदलाव
5 of 6
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के नियमों में आगामी 15 अगस्त से बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। विभाग अपने सदस्यों के एक से ज्यादा यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) को आपस में मर्ज करने का अभियान चलाएगा। साथ ही शिकायतें ऑनलाइन दर्ज होंगी। 10 लाख रुपये से ज्यादा के पीएफ विड्राल के लिए और कर्मचारी पेंशन योजना-1995 से 5 लाख रुपये से ज्यादा निकालने के लिए ऑनलाइन क्लेम करना भी अनिवार्य हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।