फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक अक्टूबर से आपको मिलेगा नया ड्राइविंग लाइसेंस, ये होगी खासियत

Tue, 07 May 2019 10:12 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 07 May 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
you will get driving licence with microchip from one october

जहां सरकार की ओर से कोई भी वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस (DL) अनिवार्य है, वहीं आज भी भारत में कई लोग बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाते नजर आते हैं। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपको परीक्षा देनी पड़ती है। अगर आप उसमें सफल हो जाएं तो ही आपको लाइसेंस मिलता है। ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों को आसान बनाने के लिए और जनता को ज्यादा सेवाएं मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार इसके नियमों में कुछ बदलाव करने जा रही है। ये नियम एक अक्टूबर 2019 से लागू होंगे और तब से आपका ड्राइविंग लाइसेंस पूरी तरह बदल जाएगा। आइए जानते हैं क्या है ये नियम।

you will get driving licence with microchip from one october

केंद्र सरकार द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। एक अक्टूबर से पूरे देश का ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) समान होंगे। यानी ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में छपी जानकारी से लेकर इनके रंग तक, सब समान होंगे। आइए जानते हैं नए ड्राइविंग लाइसेंस की क्या खासियत होगी।

you will get driving licence with microchip from one october

डीएल में होगी माइक्रोचिप 

नए ड्राइविंग लाइसेंस की सबसे खास बात ये है कि इसमें माइक्रोचिप और क्यूआर कोड होंगे। इसके माध्यम से अतीत में किए गए नियम उल्लंघनों को छिपाना लगभग असंभव होगा। क्यूआर कोड के जरिए केंद्रीय ऑनलाइन डाटाबेस से ड्राइवर या वाहन के पिछले रिकॉर्ड को एक डिवाइस के जरिए पढ़ा जा सकेगा। क्यूआर कोड को स्कैन करते ही गाड़ी और ड्राइवर की सारी डिटेल मिल जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
you will get driving licence with microchip from one october

इसको लेकर केंद्र सरकार 30 अक्टूबर 2018 को नोटिफिकेशन जारी कर चुकी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी राज्यों को एक अक्टूबर से ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पीवीसी आधारित बनाने होंगे या फिर वो पोलिकार्बोनेट होंगे। अब तक हर राज्य अपनी सुविधा के अनुसार ही डीएल और आरसी तैयार करता है। लेकिन एक अक्टूबर से ऐसा नहीं होगा। अब सभी राज्यों के ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी एक जैसे ही बनेंगे।

विज्ञापन
you will get driving licence with microchip from one october

भारत में रोजाना करीब 32,000 ड्राइविंग लाइसेंस इशू होते हैं या रीन्यू किए जाते हैं। इससे रोजाना करीब 43,000 गाड़ियां रजिस्टर या री-रजिस्टर होती हैं। बता दें कि इस नए ड्राइविंग लाइसेंस या आरसी में 15 से 20 रुपये ही खर्च होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed