फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंबानी के घर काम करने वालों की ये होती हैं खूबियां, मिलती है अच्छी सैलरी

Fri, 03 May 2019 11:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 03 May 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
you should have these qualities to work as servants of Mukesh Ambani
मुकेश अंबानी

एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी का फोर्ब्स मैगजीन की लिस्ट में दुनियाभर के अरबपतियों में 13वां स्थान है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अंबानी के नौकर की सैलरी कितनी है और उसका चयन कैसे होता है? मुकेश अंबानी के नौकरों की सैलरी तो बहुत ज्यादा है लेकिन वहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है। तो आइए जानते हैं कि अंबानी के घर के नौकर का चयन कैसे होता है और उनकी सैलरी कितनी है।

you should have these qualities to work as servants of Mukesh Ambani

इतना कमाते हैं अंबानी के नौकर

बता दें कि अंबानी के घर में करीब 600 नौकर हैं। अंबानी के नौकरों की सैलरी जानकर आपका भी मन करेगा कि आपको अंबानी के घर काम करने का मौका मिले। उनके घर में एक नौकर को प्रति माह दो लाख रुपये दिए जाते हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी मिलती है। अंबानी का घर एंटीलिया दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है। इसलिए नौकर को दो लाख रुपये प्रति माह देना अंबानी के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन वहां तक पहुंच पाना आसान नहीं है। आइए जानते हैं क्यों।

you should have these qualities to work as servants of Mukesh Ambani

ऐसे होता है नौकरों का चयन

अंबानी के घर काम करने के लिए आप में एक नहीं बल्कि अनेक योग्यताएं होनी चाहिए। आपकी योग्यता और कठिन परीक्षा के बाद ही आपको अंबानी के घर में काम करने का मौका मिलेगा। आपको बता दें कि उन्हें किसी आम नौकरों की तरह ही नहीं रख लिया जाता है। इनको रखने से पहले उनकी परीक्षा ली जाती है। एक कंपनी की तरह ही पहले नौकरों का इंटरव्यू लिया जाता है और उनका लिखित रूप में टेस्ट लिया जाता है। इस लिखित टेस्ट को जो पार कर ले, उसको इंटरव्यू के अगले राउंड के लिए सिलेक्ट किया जाता है। अब नौकरों का मेडिकल टेस्ट होता है। इस टेस्ट में अगर कोई अनफिट पाया जाता है तो उस व्यक्ति को नौकरी के लायक नहीं समझा जाता है। अब जानते हैं कि अंबानी के शेफ का चयन कैसे होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
you should have these qualities to work as servants of Mukesh Ambani

ऐसे होता है अंबानी के शेफ का चयन

अंबानी के घर के शेफ की बात करें तो आपको ये सुनकर हैरानी होगी कि उन्हें ओबरॉय होटल से मंगाया जाता है। हालांकि ये कारोबारी मुकेश अंबानी के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। बता दें कि इन शेफ को विश्व में हर प्रकार का खाना बनाना आता है। अंबानी के परिवार को साउथ इंडियन खाना सबसे ज्यादा पसंद है। हालांकि उनके घर में हर तरीके का खाना बनता है। अंबानी को जब किसी नौकर की जरूरत होती है, तो वे समाचार पत्र में वैकेंसी निकालते हैं। इतना ही नहीं, अंबानी के ड्राइवर का चयन और भी कठिन तरीके से किया जाता है। आइए जानते हैं कैसे।

विज्ञापन
you should have these qualities to work as servants of Mukesh Ambani

ऐसे होती है ड्राइवर की नियुक्ति

सबसे अमीर एशियाई के ड्राइवर का चयन विधिवत तरीके से किया जाता है। अंबानी ड्राइवर का चयन करने के लिए प्राइवेट कंपनियों को कांट्रैक्ट देते हैं। इन कंपनियों को ड्राइवर के चयन की पूरी जिम्मेदारी दी जाती है। सबसे पहले इस बात की पूरी जांच की जाती है कि कहीं चयनित ड्राइवर का कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड तो नहीं है। यह कंपनियां ड्राइवर को ट्रेनिंग देती हैं, जिसके बाद ड्राइवर को कईं तरह की कठिन परीक्षाओं का सामना करना पड़ता है। इस पूरी प्रक्रिया के बाद जाकर किसी ड्राइवर को नियुक्त किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed