फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आपको भी आती है हिंदी भाषा, तो ये पांच काम कर हो सकते हैं मालामाल

Sat, 14 Sep 2019 10:27 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 14 Sep 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
Hindi Diwas 2019: You can Earn Money by These Ways if You Know Hindi Language
हिंदी दिवस - फोटो : सोशल मीडिया

महंगाई के इस दौर में घर का खर्चा पूरा करना मुश्किल हो जाता है। बेहतर जिंदगी के लिए नौकरी कर पैसे तो हर कोई कमाना चाहता है, लेकिन अपने पसंद का काम कुछ ही लोग कर पाते हैं। जैसा की आप सब जानते हैं कि आजकल हिंदी का क्रेज लोगों में काफी बढ़ रहा है। इसलिए आज हम आपको पांच ऐसे विकल्प बताने जा रहे हैं जिनके माध्यम से आप अच्छे पैसे कमा सकते हैं। खास बात तो ये है कि इसके लिए ज्यादा पढ़ाई-लिखाई की भी जरूरत नहीं हैं। इनके माध्यम से पैसे कमाने की सिर्फ एक ही शर्त है, और वो है हिंदी भाषा।     

ब्लॉग लिखकर

Hindi Diwas 2019: You can Earn Money by These Ways if You Know Hindi Language

अगर आपको अच्छी हिंदी लिखनी आती है तो आप अपने इस शौक से पैसे कमा सकते हैं। हिंदी में ब्लॉग लिखकर आप घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। ब्लॉग बनाना काफी आसान है। ब्लॉग शुरू करने के लिए अधिक तकनीकी जानकारी होने की भी जरूरत नहीं है, लेकिन जिस विषय पर आप लिखना चाहते हैं उसकी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। जैसे ही आपके ब्लॉग को पढ़ने वालों की संख्या बढ़ने लगेगी आप अपने ब्लॉग पर विज्ञापन देकर पैसे कमा सकते हैं।

ई-ट्यूशन

Hindi Diwas 2019: You can Earn Money by These Ways if You Know Hindi Language

आजकल लगभर हर वेबसाइट हिंदी में भी है। इंटरनेट में हिंदी का अपयोग काफी बढ़ गया है। ई-ट्यूशन के बारे में तो आपने सुना ही होगा। आजकल ई-ट्यूशन की मांग खूब बढ़ रही है। अगर आपको पढ़ने-पढ़ाने का शौक है, तो पैसे कमाने का ये तरीका आपके लिए सबसे अच्छा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन मार्केटिंग

Hindi Diwas 2019: You can Earn Money by These Ways if You Know Hindi Language

अगर आप कपड़ों, जूतों, खाने-पीने के सामान या अन्य किसी चीज को बेचने का काम शुरू करना चाहते हैं, लेकिन रोज-रोज दुकान पर बैठना अच्छा नहीं लगता, तो इसके लिए आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स की मदद ले सकते हैं। अमेजन इंडिया ने हाल ही में अपना एप हिन्दी में लॉन्च किया है। ओएलएक्स, क्विकर जैसे प्लेटफॉर्म पहले ही हिन्दी में उपलब्ध हैं। ये ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं, जहां रजिस्टर करके आप अपना सामान ऑनलाइन बेच सकते हैं।
 

यह भी पढ़ें: यहां FD पर मिलता है सरकारी बैंकों से भी ज्यादा रिटर्न, घाटे से बचने के लिए आप भी करें निवेश

विज्ञापन

यूट्यूब

Hindi Diwas 2019: You can Earn Money by These Ways if You Know Hindi Language

यदि आप भी हिन्दी भाषी हैं तो आपको बता दें कि आपकी हिन्दी इंटरनेट पर काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। यूट्यूब पर एक हिंदी चैनल बनाकर आप उस पर यूनीक वीडियो अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद गूगल का अप्रूवल लेकर आप अपने हर वीडियो से आप पैसे कमा सकते हैं। जितना अधिक आपकी वीडियो देखी जाएगी, उतना ही पैसा आप कमाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed