फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI एटीएम से रोज निकाल सकते हैं 20 हजार रुपये, इन तरीकों से बचाएं ट्रांजेक्शन शुल्क

Wed, 09 Oct 2019 04:24 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 09 Oct 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
with yono app customers can withdraw 20k rupees daily from sbi atm

अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं, तो फिर रोजाना 20 हजार रुपये की निकासी एटीएम से मुफ्त में कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को किसी तरह का ट्रांजेक्शन नहीं देना पड़ेगा। हालांकि यह सुविधा देश भर के कुछ चुनिंदा एटीएम पर मिलती है। हालांकि एसबीआई के खाताधारकों के लिए बैंक के एटीएम से रोजाना पैसा निकालने की लिमिट 10 हजार रुपये है, लेकिन यह सुविधा केवल कुछ खास एटीएम पर मिलती है। 



अगर आप भी इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते तो फिर ऐसे ले सकते हैं....

with yono app customers can withdraw 20k rupees daily from sbi atm
sbi

होना चाहिए YONO एप

खाताधारकों के पास उनके मोबाइल फोन में योनो एप होना चाहिए। जिनके पास योनो एप है, वो खाताधारक रोजाना 20 हजार रुपये अपने खाते से निकाल सकते हैं। इसके लिए उनको किसी तरह का शुल्क नहीं देना होता है। योनो एप की मदद से खाताधारक एक महीने में कितनी बार भी एटीएम से पैसा निकाल सकता है। इसके लिए डेबिट कार्ड की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है। 

with yono app customers can withdraw 20k rupees daily from sbi atm
sbi atm

ऐसे करें डाउनलोड

योनो एप को आप गूगल प्ले या फिर एप्पल एप स्टोर से डाउनलोड कर लें। डाउनलोड करने के बाद अपने बैंक का इंटरनेट बैंकिंग का यूजरनेम और पासवर्ड डालकर के अकाउंट बनाए। अकाउंट खुल जाने के बाद ग्राहक छह अंकों वाला एम-पिन बना सकते हैं। इससे अगली बार से लॉगिन करने में उनको आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
with yono app customers can withdraw 20k rupees daily from sbi atm
एसबीआई बैंक - फोटो : SELF

ऐसे निकाले पैसा

SBI की इस सेवा का नाम योनो कैश (YONO Cash) है। तो आइए जानते हैं कि SBI का योनो कैश फीचर कैसे काम करता है और बिना एटीएम कार्ड के आप कैसे पैसे निकाल सकते हैं। यदि आप बिना एटीएम कार्ड पैसे निकालना चाहते हैं तो आपको इसके लिए योनो ऐप में रिक्वेस्ट करनी होगी। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा जिसमें छह अंकों का एक पिन मिलेगा।

विज्ञापन
with yono app customers can withdraw 20k rupees daily from sbi atm
sbi atm

60 हजार एटीएम पर मिल रही है सुविधा

भारतीय स्टेट बैैंक के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि वर्तमान में देश में स्टेट बैंक के 60 हजार एटीएम हैं। इनमें से 28 हजार को योनो एप से लैस कर दिया गया है। जल्द ही 60 हजार कस्टमर प्वाइंट पर भी यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed