फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UIDAI ने शुरू की नई सुविधा, अब बिना किसी दस्तावेज के भी बनवा सकते हैं आधार कार्ड

Thu, 09 Jul 2020 12:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 09 Jul 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
UIDAI new servive apply for aadhaar card without any document
आधार कार्ड

आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। अब नया आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया और आसान हो गई है। आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने राहत दी है। यूआईडीएआई ने आधार बनवाने के लिए दस्तावेजों की बाध्यता खत्म कर दी है।




 

UIDAI new servive apply for aadhaar card without any document
UIDAI (logo)

कई बार आधार के बिना जरूरी काम रूक जाते हैं। आधार कार्ड बनवाने के लिए पहचान पत्र और एड्रेस फ्रूफ जैसे दस्तावेजों की जरूरत होती थी। लेकिन अब बिना किसी दस्तावेज के भी आधार कार्ड बन सकता है। आप आधार केंद्र पर मौजूद इंट्रोड्यूसर की मदद ले सकते हैं। 

आइए जानते हैं आप कैसे बिना किसी दस्तावेज के आधार कार्ड बनवा सकते हैं।

UIDAI new servive apply for aadhaar card without any document
आधार कार्ड

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने बिना दस्तावेजों के आधार बनवाने की सुविधा दी है। इंट्रोड्यूसर वह व्यक्ति होता है जिसे रजिस्ट्रार के द्वारा वहां के ऐसे निवासियों को सत्यापित करने के लिए अधिकृत किया जाता है, जिनके पास PoI या PoA नहीं है। प्रक्रिया के तहत इंट्रोड्यूसर के पास आधार कार्ड होना जरूरी है। साथ ही किसी आवेदक के साथ उसका पंजीकरण सेंटर पर मौजूद रहना भी आवश्यक है।

यह भी पढ़ें: वेतन में शामिल इन 10 विकल्पों पर बचा सकते हैं टैक्स, कर का बोझ घटने से होगा टेकहोम सैलरी में इजाफा  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
UIDAI new servive apply for aadhaar card without any document
आधार कार्ड

इंट्रोड्यूसर के लिए आवेदक की पहचान और अड्रेस कंफर्म करना जरूरी है। उन्हें एनरोलमेंट फॉर्म पर इसके लिए हस्ताक्षर करना होता है। UIDAI की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, इंट्रोड्यूसर के लिए आवदेक के नाम सर्टिफिकेट जारी करना होता है। इसकी वैलिडिटी तीन महीने होती है।

यह भी पढ़ें: सस्ते में गैस सिलिंडर खरीदने के लिए घर बैठे करें ये काम, सीधे बैंक खाते में आएंगे पैसे
 

विज्ञापन
UIDAI new servive apply for aadhaar card without any document
आधार कार्ड

इस तरह भी बनवा सकते हैं आधार
इसके अतिरिक्त अगर आपका नाम परिवार के किसी दस्तावेज जैसे राशन कार्ड में है, तो भी आप बिना पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ के आधार कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप इस तरह से आधार बनवाते हैं, तो आपको ध्यान रखना होगा कि पहले परिवार के मुखिया का PoI और PoA डॉक्युमेंट्स के जरिए आधार बना हो। इसके बाद परिवार का मुखिया परिवार के दूसरे सदस्यों का इंट्रोड्यूसर बन सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed