{"_id":"5efda6938ebc3e430a0cb3c2","slug":"direct-benefit-transfer-scheme-may-help-you-to-buy-lpg-gas-cylinder-at-low-prices","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सस्ते में गैस सिलिंडर खरीदने के लिए घर बैठे करें ये काम, सीधे बैंक खाते में आएंगे पैसे","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
सस्ते में गैस सिलिंडर खरीदने के लिए घर बैठे करें ये काम, सीधे बैंक खाते में आएंगे पैसे
Thu, 02 Jul 2020 02:49 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 02 Jul 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
रसोई गैस सिलिंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो महीनों से देश में रसोई गैस सिलिंडर महंगा हो रहा है, जिससे आम जनता को झटका लगा है। लेकिन महंगाई के इस दौर में भी एक सरकारी योजना के तहत आप सस्ते में गैस सिलिंडर खरीद सकते हैं। इस योजना की सबसे खास बात ये है कि अगर आप इसका लाभ उठाते हैं, तो पैसे सीधे आपके बैंक खाते में आएंगे। हम बात कर रहे हैं प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (Direct Benefit Transfer) योजना की।
विज्ञापन
इस योजना के तहत प्रत्येक सिलिंडर पर सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में जमा की जाती है। अगर आप भी इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपके लिए अपने आधार कार्ड को एलपीजी कनेक्शन के साथ जोड़ना जरूरी होगा।
विज्ञापन
आप ऑनलाइन, कॉल करके, आईवीआरएस द्वारा या फिर एसएमएस भेजकर एलपीजी कनेक्शन से आधार को जोड़ सकते हैं। लेकिन कोरोना वायरस के इस दौर में आपको भीड़ से बचना चाहिए और घर बैठे ही ये काम करना चाहिए। इसलिए जानते हैं कैसे आप आधार को घर बैठे एलपीजी कनेक्शन से लिंक कर सकते हैं।
विज्ञापन
आगे जानते हैं आधार को LPG से लिंक करने का तरीका।
यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: इस बैंक ने बदले ATM से पैसे निकालने के नियम, अब ऐसा करने पर लगेगा जुर्माना
- सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर को इंडेन गैस कनेक्शन से रजिस्टर कराएं।
- अब आधिकारिक वेबसाइट (https://rasf.uidai.gov.in/seeding/User/ResidentSelfSeedingpds.aspx) पर जाएं, जहां आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा।
- इस फॉर्म में आपको सभी जरुरी जानकारी भरनी होगी। बेनिफिट टाइप में एलपीजी कनेक्शन भरना होगा। जैसे- भारत गैस कनेक्शन के लिए BPCL और इंडेन गैस कनेक्शन के लिए IOCL भरें।
- अब ड्रॉप-डाउन लिस्ट में से 'वितरक का नाम' चुनें और एलपीजी उपभोक्ता संख्या दर्ज करें।
- इसके बाद आपको मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और आधार नंबर भरकर इसे सबमिट करना होगा।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक ओटीपी आएगा, जिसे फॉर्म में डालना होगा।
- अब संबंधित प्राधिकारी द्वारा वेरीफाई होने के बाद लिंक होने की जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर दे दी जाएगी।