फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेस्टिव सीजन के कैशबैक ऑफर्स की सच्चाई जान लीजिए, फायदे में रहेंगे

Wed, 04 Oct 2017 11:17 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Wed, 04 Oct 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
this is the truth behind cash back offer given during festive season
diwali
फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। तमाम रिटेल स्टोर, ई कॉमर्स साइट और मोबाइल वॉलेट कंपनियां अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए इस वक्त कैशबैक ऑफर लेकर के आई हुईं हैं। दिखने में तो कैशबैक ऑफर काफी सही लगते हैं, लेकिन असल में यह कंपनियों का एक तरह का छलावा होती है, जिसके जाल में ज्यादातर लोग फंस जाते हैं। 
this is the truth behind cash back offer given during festive season
फेस्टिव सीजन में क्यों आते हैं इस तरह के ऑफर
ज्यादातर कंपनियां फेस्टिव सीजन में ही कैशबैक का ऑफर लेकर के आती हैं। ये इसलिए होता क्योंकि साल भर के मुकाबले अक्टूबर से लेकर के दिसंबर के बीच ज्यादा सेल होती है। कंपनियों का साल भर का पूरा ऐवरेज इन तीन महीनों में निकल जाता है। सेल को बढ़ाने के लिए यह ऑफर निकाले जाते हैं और इसके लिए प्रचार-प्रसार भी खूब किया जाता है। 
 
this is the truth behind cash back offer given during festive season
खरीदना होता है ज्यादा सामान
कैशबैक के चक्कर में लोग ज्यादा सामान भी खरीद लेते हैं, जिनकी उन्हें जरुरत भी नहीं होती है। उदाहरण के तौर पर 5 हजार रुपये का सामान खरीदने पर 500 का कैशबैक ऑफर आता है या फिर कंपनियां डिनर सेट और अन्य प्रकार के गिफ्ट भी रखती हैं। इससे लोगों को लगता है कि वो ज्यादा खरीददारी करके एक जरुरत का सामान फ्री में घर ले जा सकेंगे। लेकिन अगर आप उस प्रॉडक्ट की वास्तविक कीमत को चेक करेंगे तो हकीकत में उतना सामान खरीदने की जरुरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
this is the truth behind cash back offer given during festive season
- फोटो : सांकेतिक चित्र
मिलते हैं इस तरह के ऑफर
खरीददारों को आकर्षित करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन स्‍टोर्स कैश-बैक ऑफर कर रही है। यह सभी तरह के प्रॉडक्‍ट्स जैसे मोबाइल, टीवी, इलेक्ट्रिानिक गजट, रेस्‍ट्रोरेंट में खाने, कपड़े आदि खरीदने से लेकर होली डे ट्रिप पर भी  मिल रहा है। 
 
विज्ञापन
this is the truth behind cash back offer given during festive season
बैंक और कंपनियों का होता है सबसे ज्यादा फायदा
ई-कॉमर्स कंपनियां, डिपार्टमेंटल स्‍टोर्स, रिटेल शॉप से बैंकिंग और फाइनेंस कंपनियां अपनी सेल बढ़ाने के लिए कैश-बैक ऑफर को लेकर टाईअप करती है। इसके पीछे जो एजेंडा होता है कि उपभोक्‍ताओं से अधिक खर्च कराना। इसके एवज में कंपनियां एक निश्चिचत परसेंट रकम उस बैंक या फिर एनबीएफसी कंपनियों को देती हैं जिससे उपभोक्‍ता खरीददारी करते हैं। इससे कंपनी और बैंक दोनों का फायदा होता है। कंपनी की अधिक से अधिक खरीददारी होती है और उससे बैंक को एक फिक्‍स कमीशन मिल जाता है। बैंक इसमें से कुछ भाग कार्ड होल्‍डर को रिवार्ड प्‍वाइंट या कैश-बैक के तौर पर पास कर देती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed