पैन कार्ड एक बहुत ही जरूरी पहचान पत्र है। इसके बिना आपके कई सारे वित्तीय कार्य लटक सकते हैं। अगर पैन कार्ड है और उसमें नाम भी गलत है तो भी आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मुफ्त में होगा करेक्शन
अगर पैन कार्ड में आपका नाम भी गलत है तो भी इसको सही कराने के लिए आपको किसी तरह का पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। हालांकि इसके लिए भी एक शर्त है, जिसको आपको पूरा करना होगा। शर्त यह है कि नाम में हुई गलती आयकर विभाग की तरफ से हुई हो। अगर ऐसा है तो फिर आपके सही नाम के साथ पैन कार्ड को दोबारा जारी किया जाएगा।
इन स्टेप्स को करना होगा फॉलो
सबसे पहले आपको http://www.incometaxindia.gov.in/archive/changeform.pdf पर जाकर के इस फॉर्म को डाउनलोड करना होगा। फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद इसको आपको भरना होगा और साथ में अपने सही नाम का दस्तावेज लगाना होगा।
4 of 7
How to link aadhaar card with Driving Licen
दस्तावेज के तौर पर आप आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, दसवीं की मार्कशीट, सरकारी विभाग की तरफ से जारी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपने अपना नाम बाद में बदला है तो आपको उस आधिकारिक गजट की कॉपी देनी पड़ेगी, जिसमें बदला हुआ नाम छपा है।