{"_id":"5adc68d64f1c1bc03d8b46d9","slug":"steps-for-linking-aadhaar-with-pf-account","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PF खाते में मौजूद नाम, जन्मतिथि का आधार से मैच होना जरूरी, नहीं तो हो जाएगी मुश्किलें","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
PF खाते में मौजूद नाम, जन्मतिथि का आधार से मैच होना जरूरी, नहीं तो हो जाएगी मुश्किलें
Sun, 22 Apr 2018 04:19 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 Apr 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीएफ खाताधारकों को अपने खाते को आधार से लिंक कराना जरूरी कर दिया गया है। लेकिन कई खाताधारकों को इसे भी लिंक कराने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैन कार्ड की तरह पीएफ खाते में भी वो ही समस्या आ रही है, जिसके चलते काफी लोग पैसे को निकाल नहीं पा रहे हैं।
19 करोड़ हैं खाताधारक
2 of 4
epfo
देश में पीएफ के करीब 5 करोड़ अंशधारक हैं। रिटायर्ड हो चुके खाताधारकों को अगर मिला लें तो यह संख्या 19 करोड़ के पार है। इनमें से करीब 8.38 करोड़ खाताधारकों की जन्म तिथि और 11.07 करोड़ के पिता का नाम नहीं है। इस वजह से खाताधारकों को आधार से लिंक करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
डिटेल्स बदलवाने के लिए जरूरी हैं यह चार कार्य
3 of 4
epf
आपको अपनी डिटेल्स ऑनलाइन ही बदलवानी होंगी। आधार के लिए आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर के डिटेल्स को चेंज कराना होगा। वहीं इसके अलावा पीएफ खाते को आधार से लिंक कराने के लिए चार कार्य करने होंगे। पहला यूएएन नंबर एक्टिव होना चाहिए। दूसरा ईपीएफओ की यूएएन वेबसाइट पर एक्सेस होना चाहिए। तीसरा, आधार नंबर और चौथा इंप्लॉयर को डिटेल्स चेंज करने के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन स्टेप्स को करना होगा फॉलो
4 of 4
सबसे पहले आपको यूएएन की वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/) पर लॉगिन करना होगा। यहां पर अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड सबमिट करना होगा।
सबमिट करने के बाद आपको मैनेज>मोडिफाई बेसिक डिटेल्स के टैब पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको आधार के बेसिस पर अपनी सही डिटेल्स को देना होगा। इन डिटेल्स को सिस्टम अपनी तरफ से वैरिफाई करेगा।
अपडेट डिटेल्स को क्लिक करने के बाद आपके अनुरोध को इंप्लॉयर के पास अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। इंम्पॉलयर के सबमिट करने से पहले कर्मचारी इसको डिलिट भी कर सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।