फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सातवें वेतन आयोग की मंजूरी का क्या होगा असर, 6 बड़ी बातें

Wed, 29 Jun 2016 07:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
Six takeaways for the market from the Seventh Pay Commission.
केंद्रीय कैबिनेट ने बहुप्रतीक्षित 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर बुधवार को मुहर लगा दी। सरकार के इस फैसले का बाजार और उपभोक्ता पर खासा प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। करीब एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को सातवें वेतन आयोग का फायदा मिलेगा।

सातवें वेतन आयोग की मंजूरी का क्या होगा असर, 6 बड़ी बातें

Six takeaways for the market from the Seventh Pay Commission.
- फोटो : demo pic
ईटी की खबर के मुताबिक ये वेतन आयोग 1 जनवरी, 2016 से लागू किया गया है, जिसके चलते इसका फायदा पाने वालों को जनवरी से अबतक का बढ़ा वेतन मिलेगा साथ ही एरियर भी मिलेगा। इसके अलावा सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का असर राज्य सरकार के कर्मचारियों और पीएसयू कर्मचारियों पर भी होगा। सातवें वेतन आयोग का सीधा असर उपभोक्ताओं पर होगा, उनकी जेब में ज्यादा पैसे आएंगे। जिसका सीधा असर बाजार पर होगा, उपभोक्ता मांग में इजाफा होगा, इससे बाजार में उछाल नजर आ सकता है।

सातवें वेतन आयोग की मंजूरी का क्या होगा असर, 6 बड़ी बातें

Six takeaways for the market from the Seventh Pay Commission.
सातवें वेतन आयोग के लागू होने का सीधा असर बाजार पर नजर आएगा, लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे बाजार को इस फैसले के बाद कुछ सुधार आने की संभावना है। जानकारों के मुताबिक इससे भारत की जीडीपी में सुधार आएगा साथ ही उपभोक्ता मांग में भी इजाफा होगा, जिससे बाजार बाहरी झटकों से उबर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सातवें वेतन आयोग की मंजूरी का क्या होगा असर, 6 बड़ी बातें

Six takeaways for the market from the Seventh Pay Commission.
घरेलू संस्थागत निवेशक, जो बाजार को संभालने में अहम रोल अदा करते रहे हैं, पिछले दो साल में इसमें गिरावट देखी गई है। हालांकि अब इस फैसले के लागू होने के बाद इसमें सुधार आने की संभावना है यानी खुदरा निवेश में उछाल आएगा। खास तौर से म्यूचुअल फंड्स में ज्यादा निवेश की संभावना है। निवेशकों के म्यूचुअल फंड्स में पैसा लगाने से घरेलू अर्थव्यवस्था में फिर से जान आ सकती है।
विज्ञापन

सातवें वेतन आयोग की मंजूरी का क्या होगा असर, 6 बड़ी बातें

Six takeaways for the market from the Seventh Pay Commission.
- फोटो : demo
वेतन आयोग में वृद्धि से उपभोग से जुड़े सेक्टर्स खासकर एफएमसीजी, ऑटो, रियल स्टेट आदि में उछाल की संभावना है। इन क्षेत्रों में पिछले 6 महीनों में गिरावट देखी गई थी। अब इस फैसले के बाद लोग इस क्षेत्र में पैसे लगाएंगे, जिसका फायदा कहीं न कहीं बाजार को होगा। एफएमसीजी सेक्टर में उछाल से सेंसेक्स में उछाल आने की उम्मीद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed