SBI ने बदला एटीएम से पैसा निकालने का नियम, अब रोजाना इतनी राशि का होगा निकास
चार तरह के डेबिट कार्ड होते हैं जारी
एसबीआई ग्राहकों की सुविधा के लिए चार तरह के डेबिट कार्ड को जारी करता है। इसमें क्लासिक, ग्लोबल इंटरनेशनल, गोल्ड इंटरनेशनल और प्लेटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड शामिल है। इन डेबिट कार्ड को जारी करने के लिए बैंक कुछ शुल्क भी लेता है।
यह हो गई है अब रोजाना की लिमिट
एटीएम से क्लासिक डेबिट कार्ड धारक रोजाना 20 हजार रुपये निकाल सकते हैं। ग्लोबल इंटरनेशनल डेबिट कार्ड धारक रोजाना 40 हजार रुपये निकाल सकते हैं। यह दोनों ही कार्ड बैंक ज्यादातर ग्राहकों को जारी करती है।
यह है वार्षिक शुल्क
बैंक क्लासिक डेबिट कार्ड पर 125 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) वार्षिक शुल्क भी वसूलती है। वहीं कार्ड के खो जाने पर 300 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) शुल्क लिया जाता है। इंटरनेशनल डेबिट कार्ड पर 175 रुपये, प्लेटिनम डेबिट कार्ड पर 175 रुपये और प्रीमियम बिजनेस कार्ड पर 350 रुपये शुल्क लिया जाता है।
योनो ऐप की मदद से निकलेगा पैसा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)ने अपने ग्राहकों को होली के खास मौके पर बड़ा तोहफा देते हुए नई सुविधा दी है जिसके तहत एसबीआई के ग्राहक बिना एटीएम कार्ड एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। SBI ने अपनी इस नई सेवा का नाम योनो कैश (YONO Cash)दिया है। तो आइए जानते हैं कैसे काम करेगा SBI का योनो कैश फीचर और बिना एटीएम आप कैसे पैसे निकाल सकेंगे।