फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम किसान सम्मान निधि : जल्द जारी होगी योजना की आठवीं किस्त, 31 मार्च से पहले खुद को कराएं रजिस्टर्ड

Sun, 21 Mar 2021 11:59 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 21 Mar 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi scheme to get 6000 rupees this year you want to follow these steps for benefit
रुपये - फोटो : pixabay

अगर आप एक किसान हैं और आपने खुद को प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत रजिस्टर कराया तो होली के पहले आपको इस स्कीम की आठवीं किस्त यानी 2,000 रुपये मिल जाएंगे। लेकिन अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो 31 मार्च से पहले ये काम कर लें, नहीं तो इस योजना का फायदा नहीं ले सकेंगे।



लिस्ट में चेक करें अपना नाम 
अगर आपने योजना के तहत अपना नाम दर्ज करा रखा है तो एक बार फिर अपना नाम लिस्ट में चेक कर लें। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सातवीं किस्त 25 दिसंबर, 2020 को जारी की गई थी। इस दौरान नौ करोड़ किसानों के खातों में 18,000 करोड़ जमा किए गए थे। मौजूदा समय में 11.66 करोड़ किसान इस योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं। इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को 6,000 रुपये सालाना तीन किस्तों में देती है। 

pm kisan samman nidhi scheme to get 6000 rupees this year you want to follow these steps for benefit
रुपये - फोटो : pixabay

लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें ?
लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर लॉग-इन करें। लॉग-इन करने के बाद भारत का नक्शा दिखाई देगा, जिस पर डैशबोर्ड लिखा होगा। डैशबोर्ड पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, जो विलेज डैशबोर्ड का पेज होगा। इस पेज पर आप अपने गांव की पूरी डिटेल देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले राज्य का चुनाव करें, इसके बाद अपना जिला, फिर तहसील, फिर अपना गांव चुनें। इसके बाद आपको जिसके जानकारी चाहिए होगी, वो आप ले सकते हैं। 

pm kisan samman nidhi scheme to get 6000 rupees this year you want to follow these steps for benefit
रुपये - फोटो : pixabay

किन किसानों को नहीं मिलता ये लाभ
जो किसान किसी संवैधानिक पद पर तैनात हैं, उन्हें इस योजना से बाहर रखा गया है। उन किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता, जो जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, विधायक, सांसद (चाहे पूर्व हों या वर्तमान) रह चुके हैं। राज्य या केंद्र सरकार के किसी भी विभाग में किसी भा पद पर तैनात किसान को इससे बाहर रखा गया है। जिन किसानों को पेंशन मिलती है, उन्हें इस योजना से बाहर रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi scheme to get 6000 rupees this year you want to follow these steps for benefit
रुपये - फोटो : pixabay

योजना का लाभ लेने के लिए ये हैं शर्तें
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसान के नाम पर खेत या एग्रीकल्चर लैंड का होना आवश्यक है। इस योजना से कई ऐसे किसान जुड़े हुए हैं, जिनके नाम पर जमीन नहीं हैं। सरकार ने ऐसे किसानों को इस योजना से बाहर निकालने का फैसला किया है। अभी तक संयुक्त परिवार के किसानों को भी इस योजना का लाभ दिया जाता था लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसे किसानों को लाभ देने के लिए शर्तों में थोड़ा बदलाव किया है।

विज्ञापन
pm kisan samman nidhi scheme to get 6000 rupees this year you want to follow these steps for benefit
रुपये - फोटो : pixabay

योजना से संबंधित इन बातों का रखें ध्यान
अब इस योजना का लाभ लेने के लिए संयुक्त परिवार के किसानों को अपने नाम पर रजिस्टर्ड जमीन का ब्यौरा देना होगा। अगर कोई संयुक्त परिवार का सदस्य अपने पारिवारिक खेत में काम करता है तो परिवार के उसी किसान को इस योजना का लाभ मिलेगा, जिसके नाम पर खेती की जमीन रजिस्टर्ड है। संयुक्त परिवार के किसानों को योजना का लाभ उठाने के लिए अपने हिस्से की जमीन को अपने नाम पर रजिस्टर करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed