25 अक्तूबर को धनतेरस है और इस मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस और दिवाली पर बाजार में सोने की मांग भी बढ़ जाती है और सोने की बढ़ती मांग की वजह से उसका दाम भी उतना ही ज्यादा हो जाता है। इसलिए बहुत लोग सोना खरीदने का सपना तो देखते हैं लेकिन उसे खरीद नहीं पाते। ऐसे हम आपको सोने में निवेश के कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको बहुत फायदा होगा।
Dhanteras 2019: इन चार तरीकों से कर सकते हैं सोने में निवेश, होगा मुनाफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्ड सेविंग स्कीम
आप सोने की बचत स्कीम में निवेश कर सकते हैं। ये बचत स्कीम दो तरीके की होती हैं, जो आपको प्रति माह एक निश्चित अवधि के लिए तय रकम जमा करने की अनुमति देती है और अवधि खत्म होने पर आप जमा किए गए मूल्य के बराबर सोना खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, इन स्कीम में निवेश कर आपको बोनस रकम भी मिलती है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
इन सबके अतिरिक्त आपके पास पेपर गोल्ड खरीदने का भी एक विकल्प मौजूद है, जिन्हें सरकार जारी करती है। पेपर गोल्ड को आप एक अवधि के दौरान किसी भी समय खरीद सकते हैं। सरकार इन्हें खरीदने के लिए थोड़े-थोड़े समय पर विंडो खोलती है, जिसकी अवधि अक्सर दो से तीन महीने की होती है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी सस्ता सोना खरीद सकते हैं।
इस तरह मिलेगी आयकर छूट
गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज निवेशक के टैक्स स्लैब के अनुरूप कर योग्य होता है, लेकिन इस पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है। अगर बॉन्ड को तीन साल बाद और आठ साल की परिपक्वता अवधि के पहले बेचा जाता है तो इस पर 20 फीसदी की दर से लांग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) टैक्स लगेगा, लेकिन परिपक्वता अवधि के बाद बेचने पर मिलने वाला ब्याज करमुक्त रहेगा।
यह भी पढ़ें: सरकारी योजना के तहत सस्ते में सोना खरीदने का आखिरी दिन आज, अभी उठाएं लाभ वरना हो जाएगी देर
गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेट फंड
सोने के खरीदने का एक और विकल्प है, वो है गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेट फंड यानी ईटीएफ। ईटीएफ में निवेश बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज के जरिए होता है। इसके मूल्य में जो उतार-चढ़ाव होता है, वो सोने की कीमतों पर निर्भर करता है। सोने के सिक्के की तुलना में इसकी लागत कम होती है। हालांकि इसमें निवेश के लिए आपके पास ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट खाता होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2019: बैंक दे रहे हैं धमाकेदार ऑफर, सोना खरीदने पर भारी छूट
ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदें सोने के सिक्के
सोना आप सिर्फ जूलर से ही नहीं, बल्कि बैंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और ई-कॉमर्स वेबसाइटों से भी खरीद सकते हैं। भारत सरकार की ओर से भी खास सोने के सिक्के लांच किए जाते हैं, जिनके एक तरफ अशोक चक्र और दूसरी तरफ महात्मा गांधी की तस्वीर है। ये सिक्के पांच ग्राम और 10 ग्राम में उपलब्ध होते हैं। बता दें कि भारत में सोने के सिक्के 24 कैरेट में आते हैं, जिनकी बीआईएस स्टैंडर्ड के अनुसार हॉलमार्किंग होती है।