फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये सरकारी योजना आपके लिए है बेहद लाभदायक, मासिक पेंशन व लोन के साथ कई फायदे

Tue, 26 May 2020 11:27 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 26 May 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
one of best government scheme revised by LIC get pension loan and other benefits
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

वैसे तो नागरिकों के लिए कई सरकारी योजनाएं उपलब्ध हैं, लेकिन इन सरकारी योजनाओं में से एक ऐसी योजना भी है जो आपके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकती है। अगर आप इस योजना में निवेश करते हैं, तो आपको रिटायरमेंट के बाद पैसों की कोई चिंता नहीं होगी क्योंकि आपको हर माह पेंशन की सुविधा मिलेगी। साथ ही आपको लोन की भी सुविधा मिलेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।

one of best government scheme revised by LIC get pension loan and other benefits
सांकेतिक तस्वीर

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सोमवार को संशोधित प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (PMVVY) पेश की। इस पेंशन योजना के लिए केंद्र सरकार अनुदान प्रदान करती है। संशोधित योजना मंगलवार से खरीद के लिए उपलब्ध है। केंद्र सरकार ने इस योजना में संशोधन कर 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले लोगों के लिए दरों में बदलाव किया है। 

अगली स्लाइड में जानते हैं आपको इस योजना से कितना फायदा होगा।

one of best government scheme revised by LIC get pension loan and other benefits
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

मिलेगा इतना ब्याज
इस योजना की परिपक्वता अवधि 10 साल है। इसमें पहले साल 7.40 फीसदी का सुनिश्वित प्रतिफल दिया जाएगा। इसे मासिक दिया जाएगा। यानी यह सालाना 7.66 फीसदी के बराबर हो जाता है। 31 मार्च 2021 के बाद जो पॉलिसी बेची जाएगी, उसके पेंशन की दर बाद में समीक्षा कर तय की जाएगी। 

आइए जानते हैं इसके तहत आपको कितनी पेंशन मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
one of best government scheme revised by LIC get pension loan and other benefits
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : www.pexels.com

हर माह मिल सकती है 9,250 रुपये तक की पेंशन
ग्राहक इस योजना को एकमुश्त भुगतान कर भी खरीद सकते हैं। खरीदारी के समय पेंशनर मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना पेंशन का चयन कर सकता है। इसके तहत अधिकतम पेंशन 9,250 रुपये की मासिक मिल सकती है। तिमाही में यह 27,750 रुपये, छमाही में 55,500 रुपये और सालाना 1,11,000 रुपये हो सकती है।

क्या है खरीद मूल्य?
सालाना पेंशन के लिए मिनिमम खरीद प्राइस 1,44,578 रुपये है। जबकि अधिकतम खरीद प्राइस 14,45,783 रुपये है। हालांकि, मासिक पेंशन के भुगतान के मामले में मिनिमम खरीद प्राइस 1.5 लाख रुपये है और अधिकतम खरीद प्राइस 15 लाख रुपये है।

आगे जानते हैं आप इसे कहां से खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: छह महीने EMI नहीं चुकाने से ग्राहक को लगेगा दोहरा झटका

विज्ञापन
one of best government scheme revised by LIC get pension loan and other benefits
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

ऐसे खरीद सकते हैं योजना
मालूम हो कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक पैकेज के दौरान वय वंदना योजना को तीन साल तक बढ़ा दिया था। इसलिए एलआईसी ने भी इसे बढ़ा दिया है। इस योजना को चलाने का एकाधिकार एलआईसी के पास है। एलआईसी ने एक बयान में कहा कि संशोधित योजना खरीद के लिए मंगलवार से तीन वित्त वर्ष के लिए यानी मार्च 2023 तक के लिए उपलब्ध रहेगी। कंपनी ने कहा कि इसे ऑफलाइन के साथ ही उसकी वेबसाइट से ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। 

आइए जानते हैं लोन व अन्य सुविधाओं के बारे में।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed