फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल में OPD खर्चों के लिए भी मिलता है कैशलेस क्लेम, इन कंपनियों ने शुरू की स्कीम

Tue, 01 May 2018 03:16 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 May 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
now get insurance cover for opd treatment in private hospitals, clinics
अभी तक निजी अस्पताल या फिर डॉक्टर के क्लिनिक पर जाकर के दिखाने पर होने दी जाने वाली फीस, दवाई और जांच पर होने वाले खर्च (ओपीडी) को खुद ही वहन करना पड़ता था। हेल्थ इन्श्योरेंस होने के बावजूद ओपीडी का खर्च इसमें शामिल नहीं होता था। लेकिन अब कई कंपनियों ने आम लोगों की सहुलियत के लिए ऐसे प्लान लांच कर दिए हैं, जिसमें ओपीडी का खर्चा भी शामिल है। हम आपको ऐसी कुछ कंपनियों के प्लान बताने जा रहे हैं, जिनका आप फायदा ले सकते हैं......

ओपीडी में होता है 60 फीसदी खर्चा 

now get insurance cover for opd treatment in private hospitals, clinics

भारत में डाक्टर की फीस व जांच आदि पर लोग सबसे ज्यादा खर्च करते हैं। इलाज से पहले का यह खर्चा करीब 60 फीसदी होता है, जिसको मरीज के तीमारदार खुद वहन करते हैं। यह तब है जब किसी व्यक्ति के पास हेल्थ इन्श्योरेंस कवर पहले से होता है। हालांकि कुछ कंपनियां पहले से ओपीडी कवर भी मुहैया कराती थी, लेकिन इसके लिए ज्यादा प्रीमियम देना होता था। 

इन कंपनियों ने निकाली नई पॉलिसी

now get insurance cover for opd treatment in private hospitals, clinics

प्राइवेट सेक्टर की कई कंपनियों ने ओपीडी कवर को शामिल करते हुए नई पॉलिसियां लांच कर दी हैं, जिसमें आपको कैशलेस सुविधा का लाभ भी मिलेगा। अपोलो म्युनिख, मैक्स बूपा, आईसीआईसीआई लॉम्बार्ड, स्टार हेल्थ आदि कंपनियों ने इस तरह की पॉलिसी को शुरू किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों की बीमारी भी होती है कवर

now get insurance cover for opd treatment in private hospitals, clinics
मैक्स बुपा की गो एक्टिव पॉलिसी में आंखों में होने वाली बीमारी भी कवर होती है। इस पॉलिसी में चश्मा, कांटेक्ट लेंस और कान की सुनने वाली मशीन को खरीदने पर भी पैसा मिलता है। वहीं प्रत्येक व्यक्ति को एक साल में 2500 रुपये का चेकअप,सभी तरह की जांच और 10 बार डाक्टर की फीस (500-600 रुपये) प्रति सलाह को भी कवर किया जाता है। 
विज्ञापन

इस कंपनी की पॉलिसी में मिलती है कैरी फॉरवर्ड की सुविधा

now get insurance cover for opd treatment in private hospitals, clinics
health insurance

स्टार हेल्थ और अपोलो म्युनिख में 15 हजार की सालाना प्रीमियम पर 5 हजार से लेकर के 8 हजार रुपये तक की ओपीडी सुविधा का लाभ मिलता है। इसके साथ ही अगर ओपीडी का क्लेम नहीं लिया गया है तो फिर उसको अगले साल कैरी फॉरवर्ड भी किया जा सकता है।

स्टार हेल्थ 5 लाख के सम एश्योर्ड और 15 हजार के प्रीमियम कवर पर 8635 रुपये का ओपीडी कवर दे रहा है।  वहीं अपोलो म्युनिख 14224 रुपये के प्रीमियम में 5000 रुपये का ओपीडी कवर दे रही है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed