फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rule Changes from 1st July: ATM और चेक से लेकर गैस सिलिंडर तक, आज से बदले ये 10 नियम

Thu, 01 Jul 2021 08:26 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 01 Jul 2021 08:26 AM IST
सार

एक जुलाई 2021 यानी आज से भारत में 10 बड़े बदलाव हो गए हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। आपको बता रहे हैं कि क्या-क्या बड़े बदलाव हुए हैं। 

विज्ञापन
new rules changes effective from 1st july 2021 Personal Finance ATM cheque book
1 जुलाई से नए नियम होंगे लागू - फोटो : pixabay

एक जुलाई 2021 यानी आज से भारत में 10 बड़े बदलाव हो गए हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। एक ओर जहां इन नए नियमों से आपको राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा, तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इन नियमों में बदलाव से आपकी जेब प्रभावित होगी, इसका प्रभाव आपके घर के बजट पर भी पड़ेगा। इसलिए इनके बारे में जानना आपके लिए बेहद आवश्यक है। इन बदलावों में रसोई गैस सिलिंडर के दाम, छठे वेतन आयोग की सिफारिशें, भारतीय स्टेट बैंक द्वारा दी जाने वाली कैश निकासी की सुविधा, भारतीय स्टेट बैंक और आईडीबीआई बैंक द्वारा दी जाने वाली मुफ्त चेक की सुविधा, पेशेवर क्षतिपूर्ति नीति को लेकर इरडा के दिशानिर्देश, वाहनों के दाम, सिंडिकेट बैंक का IFSC कोड, आदि शामिल हैं । 






आइए इन महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

new rules changes effective from 1st july 2021 Personal Finance ATM cheque book
1 जुलाई से नए नियम होंगे लागू - फोटो : iStock

गैस सिलिंडर के दाम
तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। इस महीने देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 25.50 रुपये का इजाफा किया है। वहीं 19 किलोग्राम के सिलिंडर में 76 रुपये का इजाफा किया गया है। 

14.2 किलो वाले सिलिंडर का दाम
दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 809 रुपये से बढ़कर 834 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 835.50 रुपये से बढ़कर 861 रुपये का हो गया है, मुंबई में यह 809 रुपये से बढ़कर 834 रुपये और चेन्नई में 825 रुपये से बढ़कर 850 रुपये का हो गया है। 

इतना हुआ 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर का दाम
दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलिंडर पिछले महीने के 1473.50 रुपये के मुकाबले 1550 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 1544.50 रुपये से बढ़कर 1651.5 रुपये, मुंबई में 1422.50 रुपये से बढ़कर 1507 रुपये और चेन्नई में यह 1603.00 रुपये से बढ़कर 1687.5 रुपये का हो गया है। 

new rules changes effective from 1st july 2021 Personal Finance ATM cheque book
1 जुलाई से नए नियम होंगे लागू - फोटो : पिक्साबे

सिर्फ चार बार मुफ्त होगी कैश निकासी की सुविधा
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों को झटका दिया है। एसबीआई ने एक जुलाई 2021 से नए सर्विस चार्ज लागू किए हैं। एक जुलाई से बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों को बैंक के ब्रांच से या फिर एटीएम से मुफ्त में पैसे निकालने की सुविधा सिर्फ चार बार ही मिलेगी। यदि ग्राहक चार बार से ज्यादा निकासी करते हैं, तो बैंक इस पर चार्ज वसूलेगा। ब्रांच चैनल या एटीएम में प्रति कैश निकासी पर 15 रुपये ते साथ जीएसटी वसूला जाएगा। एसबीआई के एटीएम के अलावा, अन्य बैंकों के एटीएम से निकासी पर भी इतना ही चार्ज लागू है। ध्यान रहे कि यह सीमा एटीएम और ब्रांच को मिलाकर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
new rules changes effective from 1st july 2021 Personal Finance ATM cheque book
1 जुलाई से नए नियम होंगे लागू - फोटो : iStock

महंगा पड़ेगा चेक का इस्तेमाल करना
बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों को एसबीआई एक वित्त वर्ष में 10 चेक मुफ्त देगा। इसके बाद 10 चेक वाली चेकबुक के लिए आपको 40 रुपये के साथ जीएसटी का भुगतान करना होगा। वहीं 25 चेक वाली चेकबुक के लिए ग्राहकों से 75 रुपये के साथ जीएसटी वसूला जाएगा। इसके साथ ही 10 चेक वाली इमरजेंसी चेकबुक के लिए 50 रुपये के साथ जीएसटी का भुगतान भी करना होगा। हालांकि वरिष्ठ नागरिकों को चेकबुक पर नए सर्विस चार्ज से छूट दी गई है।

विज्ञापन
new rules changes effective from 1st july 2021 Personal Finance ATM cheque book
1 जुलाई से नए नियम होंगे लागू - फोटो : PTI

बदल गया सिंडिकेट बैंक का IFSC कोड
केनरा बैंक ने ग्राहकों को सूचित किया है कि सिंडिकेट बैंक का आईएफएससी कोड एक जुलाई 2021 से अमान्य हो जाएगा। दरअसल सिंडिकेट बैंक का मर्जर केनरा बैंक में हुआ है, जिसके बाद भी ग्राहक पुरानी चेकबुक का ही इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन आज से ग्राहक इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसलिए बैंक ग्राहक तुरंत अपनी शाखा में जाकर इसे अपडेट कराएं। केनरा बैंक ने कहा है कि SYNB से स्टार्ट होने वाले सभी IFSC कोड एक जुलाई से काम नहीं करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed