महंगाई के इस दौर में पैसों को लेकर हर कोई चिंतित रहता है। ऐसे में लोग फाइनेंशल प्लानिंग कर अपना लक्ष्य हासिल करते हैं और योजनाओं में निवेश करते हैं। कई लोग यह भी सोचते हैं कि उनकी मृत्यु के बाद उनके परिवार का खर्चा कैसे चलेगा। इसलिए आज हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी सारी चिंताएं दूर कर सकता है। इसके तहत आप रोजाना 48 रुपये जमा कर एक करोड़ रुपये की राशि हासिल कर सकते हैं।
पैसों के लिए न हों चिंतित, इस योजना में रोजाना 48 रुपये निवेश कर मिलेंगे एक करोड़ रुपये
हम बात कर रहे हैं एलआईसी के टेक टर्म इंश्योरेंस प्लान की। टेक टर्म एक प्रोटेक्शन ऑनलाइन टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी है, जो पॉलिसीधारक के परिवार को वित्तीय सुरक्षा देती है। इसे सिर्फ ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इस योजना का नंबर 854 है और UIN नंबर 512N333V01 है। इसकी सबसे खास बात यह है कि योजना के तहत अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु मैच्योरिटी पीरियड से पहले हो जाती है, तो उसके परिवार वालों को रकम दी जाती है। इसमें हादसे में हुई मौत समेत किसी भी तरह की मृत्यु को कवर किया गया है। लेकिन पॉलिसी लेने के एक साल तक आत्महत्या कवर नहीं होती है।
आइए जानते हैं योजना के बारे में।
- एलआईसी टर्म इंश्योरेंस पर मिनिमम एश्योर्ड रकम 50 लाख रुपये है।
- योजना में एश्योर्ड रकम की कोई भी अपर लिमिट नहीं है।
- इनकम प्रूफ देने पर पॉलिसीधारक के लिए उच्च सम एश्योर्ड हो सकती है।
- प्रीमियम भुगतान के लिए पॉलिसीधारक के पास छमाही, सालाना या सिंगल पेमेंट का विकल्प होगा।
- योजना का पॉलिसी टर्म 10 साल से लेकर 40 वर्ष तक चलेगा।
- पॉलिसी के तहत अधिकतम मैच्योरिटी की उम्र 80 साल ही होगी।
- इस बीमा प्लान को 18 साल से 65 साल तक की उम्र के व्यक्ति ले सकते हैं।
- प्लान के तहत सेक्शन 80 सी के तहत इनकम टैक्स की छूट भी मिलेगी।
इस योजना को आप ऑफलाइन नहीं बल्कि सिर्फ ऑनलाइन ही खरीद सकते हैं। ऑनलाइन खरीदने के लिए आपको एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर जाना होगा। और सभी जरूरी जानकारी देनी होगी, पेमेंट करना होगा और अपने पते पर योजना के दस्तावेज मिलने तक इंतजार करना होगा। प्रीमियम का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, AMEX कार्ड, यूपीआई, आईएमपीएस या किसी ई-वॉलेट के जरिए कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर आपके प्रीमियम के आधार पर आपको अतिरिक्त सुविधा शुल्क भी देना होगा।
अगली स्लाइड में जानते हैं आपको कैसे एक करोड़ रुपये की राशि मिलेगी।
उदाहरण
30 साल है और आप 30 साल की अवधि के लिए 50 लाख रुपये का एलआईसी टेक टर्म प्लान लेते हैं, तो आपको जीएसटी समेत सालाना प्रीमियम 9,912 रुपये देना होगा। वहीं अगर आप एक करोड़ रुपये का कवर लेते हैं, तो सालाना प्रीमियम 17,445 रुपये बैठेगा। यानी रोजाना 48 रुपये देने होंगे।
यह भी पढ़ें: उज्ज्वला योजना के ग्राहकों को फ्री में मिल सकता है LPG सिलिंडर, बड़ा बदलाव संभव
अगली स्लाइड में जानते हैं प्रीमियम से जुड़ी अहम बात।