फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Ujjwala Yojana government may increase EMI deferment scheme soon

उज्ज्वला योजना के ग्राहकों को फ्री में मिल सकता है LPG सिलिंडर, बड़ा बदलाव संभव

Sat, 20 Jun 2020 05:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 20 Jun 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Ujjwala Yojana government may increase EMI deferment scheme soon
LPG cylinder

उज्ज्वला योजना के करोड़ों लाभार्थियों को कोरोना वायरस संकट के बीच बड़ी राहत मिल सकती है। लाभार्थियों की सुविधाओं के मद्देनजर तेल कंपनियां ईएमआई डेफरमेंट स्कीम की मियाद एक साल तक बढ़ा सकती हैं। इससे लाभार्थियों को मोटा मुनाफा होगा क्योंकि अगर यह अवधि बढ़ती है, तो ग्राहकों को एलपीजी सिलिंडर खरीदते समय ईएमआई की राशि का तेल कंपनियों को भुगतान नहीं करना होगा।

विज्ञापन


मौजूदा नियमों के अनुसार ईएमआई डेफरमेंट स्कीम जुलाई 2020 में खत्म हो रही है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इसे एक साल तक बढ़ाया जा सकता है। दरअसल, उज्ज्वला योजना के तहत एक प्रावधान है। इसके अनुसार जब ग्राहक एलपीजी कनेक्शन लेते हैं, तो कुल लागत स्टोव के साथ 3,200 रुपये की होती है। 3,200 रुपये में से 1,600 रुपये की सब्सिडी सीधे तौर पर सरकार की तरफ से दी जाती है और बाकी 1,600 रुपये की रकम तेल कंपनियां देती हैं। 
विज्ञापन


लेकिन ईएमआई में यह 1,600 रुपये की राशि ग्राहकों को तेल कंपनियों को चुकानी होती है। ईएमआई का स्ट्रक्चर ऐसे तयार किया गया है कि ग्राहक को अलग से राशि तेल कंपनियों को देने की जरूरत नहीं होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलपीजी सिलिंडर को रिफिल कराते समय सब्सिडी की रकम आपके खाते में डीबीटी के जरिए आती है। यह रकम आपके खाते में ना आकर तेल कंपनियों को तब तक दी जाती है जब तक आप 1600 रुपये की रकम चुका न दें। एक बार आपने यह रकम चुका दी, तो फिर से आपको सब्सिडी की रकम मिलने लगती है।

ईएमआई डेफरमेंट स्कीम के तहत अगर एक साल में ग्राहक 14 किलो का सिलिंडर लेते हैं, तो छह सिलिंडर पर ईएमआई देने की जरूरत नहीं होती। लेकिन 7वें सिलिंडर पर उनको ईएमआई देनी पड़ती है।


वहीं पांच किलो के सिलिंडर खरीदने वाले ग्राहकों को 17 सिलिंडर तक कोई ईएमआई नहीं देनी होती। लेकिन 18वें सिलिंडर से ईएमआई का भुगतान करना होता है। अगर ग्राहक ईएमआई नहीं लेते, तो उन्हें सब्सिडी रेट पर सिलिंडर मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed