फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12वीं पास हैं तो LIC के साथ जुड़कर कमाएं पैसे, ये है शानदार मौका

Sun, 23 Jun 2019 04:17 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 23 Jun 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
LIC giving chance to become agent and earn money last date 6 july

अगर आप भी बढ़ती महंगाई से परेशान हैं और कमाई का कोई साधन खोज रहे हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। इस बार एलआईसी लोगों के लिए कोई पॉलिसी नहीं, बल्कि उन्हें अपने साथ जुड़कर काम करने का मौका दे रही है। एलआईसी लोगों को अपने साथ जुड़कर करियर एजेंट बनने का मौका दे रही है।

इन बातों का रखें ध्यान

LIC giving chance to become agent and earn money last date 6 july

एलआईसी का एजेंट बनने के लिए आपकी आयु कम से कम 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जाति/जनजाति, भूतपूर्व सैनिक, सेल्स एवं मार्केटिंग में अनुभव रखने वालों को आयुसीमा में 40 वर्ष तक की छूट दी गई है। खास बात तो यह है कि इसके लिए 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आप जिस भी सेंटर के लिए आवेदन करेंगे, उसके लिए यह जरूरी है कि क्षेत्राधिकार के भीतर आप कम से कम एक साल से निवास कर रहे हों। इन पदों के लिए आप छह जुलाई 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। इसकी लिखित परीक्षा 13 जुलाई को होगी। 

12 हजार रुपये का मिलेगा स्टाइपेंड 

LIC giving chance to become agent and earn money last date 6 july

इसके लिए आपको हर महीने अर्बन करियर एजेंट को मेट्रो शहरों में पहले वर्ष 12 हजार रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। दूसरे वर्ष 11 हजार रुपये प्रति महीना और तीसरे वर्ष 10 हजार रुपये प्रति महीना स्टाइपेंड मिलेगा। वहीं अगर आप अन्य सेंटरों के लिए आवेदन करते हैं, तो पहले वर्ष आपको 10 हजार रुपये प्रतिमाह, दूसरे वर्ष नौ हजार रुपये प्रतिमाह और तीसरे वर्ष आठ हजार रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड मिलेगा। इतना ही नहीं, आपके काम के अनुसार आपको कमीशन भी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC giving chance to become agent and earn money last date 6 july

इस पद के लिए 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं लेकिन अर्बन करियर एजेंट पद के लिए एलआईसी के कर्मचारी, एजेंट, केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारी के पति या पत्नी आवेदन नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं, एलआईसी के विकास अधिकारी, एजेंट या कर्मचारियों के सगे संबंधी भी इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। 

विज्ञापन

यहां करें संपर्क

LIC giving chance to become agent and earn money last date 6 july

अगर आप भी यह काम करने का विचार कर रहे हैं तो आप यहां पर संपर्क कर सकते हैं- 

  • वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, एलआईसी शाखा नंबर 11सी , एफ-19 यूनाइटेड इंश्योरेंस बिल्डिंग, तीसरा तल, कनाट सर्कस नई दिल्ली-110001
  • शाखा प्रबंधक, एलआईसी शाखा नंबर 320 लक्ष्मी इंश्योरेंस बिल्डिंग, दूसरा तल आसफ अली रोड नई दिल्ली-110002
  • शाखा प्रबंधक, एलआईसी शाखा नंबर 31 डी, 3सी/2 न्यू रोहतक रोड लिबर्टी सिनेमा के सामने करोल बाग, नई दिल्ली 110005
  • शाखा प्रबंधक एलआईसी शाखा नंबर 1021, भगत सिंह पार्क के सामने 18/60 गीता कॉलोनी नई दिल्ली 110031
  • शाखा प्रबंधक एलआईसी शाखा नंबर 33 बी, दूसरा तल, जीवन प्रवाह टावर, डिस्ट्रिक्ट सेंटर जनकपुरी नई दिल्ली 110058 
  • शाखा प्रबंधक एलआईसी शाखा नंबर 1181, आरके टावर, सागर विला के नजदीक रोहतक 124001 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed