फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुखद जीवन के लिए ऐसे करें फाइनेंशियल प्लानिंग, नहीं होगी पैसों की कमी

Sun, 02 Jun 2019 04:24 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 02 Jun 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
know about the tips to save money and make your future bright

मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सेविंग करना आसान नहीं है। कब उनकी सारी सैलरी खर्च हो जाती है पता ही नहीं चलता। कम पैसे खर्च करने की पूरी कोशिश के बावजूद मध्यमवर्गीय परिवार पैसा नहीं बचा पाते। लेकिन अगर सही फाइनेंशियल प्लानिंग की जाए तो आप अपने भविष्य के लिए पैसे जमा कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपको ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप सेविंग कर सकेंगे।

क्रेडिट कार्ड से खरीदे गए सामान का पेमेंट ईएमआई से करें  

know about the tips to save money and make your future bright

अगर आपने क्रेडिट कार्ड से कोई सामान  खरीदा है तो आप उसको अपने बैंक से ईएमआई में बदलवा सकते हैं। ऐसा करने से आप एक साथ लंबा पेमेंट देने से बच जाएंगे और आप पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही ईएमआई का लंबा रिपेमेंट पीरियड लेकर आप अपनी जेब पर पड़ा भारी बोझ हल्का कर सकते हैं।

सैलरी का 70 फीसदी ही करें खर्च, 30 फीसदी की करें सेविंग

know about the tips to save money and make your future bright

फाइनेंशियल प्लानर्स की मानें तो किसी भी व्यक्ति को अपनी सैलरी का 70 फीसदी ही खर्च करना चाहिए। फेस्टिव सीजन के दौरान अगर किसी ने ज्यादा शॉपिंग की है और घर का बजट गड़बड़ा गया है तो घबराने की बात नहीं हैं। जो पैसा आपने सेविंग के लिए जमा किया हुआ है, उसको आप एक लिमिट में निकालकर अपने खर्च को बिगड़ने से बचा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शार्ट टर्म में पैसों की कमी होने पर करें आरडी का इस्तेमाल

know about the tips to save money and make your future bright

शार्ट टर्म में अगर आपको फंड की कमी हो गई है और आप उधार नहीं लेना चाहते हैं तो इसको आप अपने पुराने किए हुए इन्वेस्टमेंट से भी पूरा कर सकते हैं। अगर आपका ऐसा कोई खाता नहीं है, लेकिन आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आप इससे भी पैसा निकाल सकते हैं। लेकिन आपको इससे पैसा निकालने पर बहुत ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा। हो सके तो क्रेडिट कार्ड से निकाले गए पैसे का जल्द से जल्द भुगतान भी कर दें।

विज्ञापन

ज्यादा डिस्काउंट के चक्कर में न उलझे

know about the tips to save money and make your future bright

कई दुकानें और वेबसाइट्स डिस्काउंट का प्रलोभन देती हैं। इनसे हम आपको बचने की सलाह देते हैं। डिस्काउंट दो तरह से मिलता है। पहला कैश डिस्काउंट और दूसरा परसेंटेज डिस्काउंट। इलेक्ट्रोनिक प्रोडक्टस पर कंपनियां कैश डिस्काउंट देती हैं। यह डिस्काउंट एमआरपी पर मिलता है। डीलर्स के हिसाब से डिस्काउंट अलग-अलग होता है। इसलिए कुछ भी खरीदने से पहले इस पर गौर कर लें। इससे आप काफी अच्छी सेविंग कर सकते हैं। 

कई बार नए कपड़े खरीदते वक्त रिटेल स्टोर्स परसेंटेज डिस्काउंट देते हैं, जैसे कि 30+20 फीसदी डिस्काउंट या फिर फ्लैट 45 फीसदी डिस्काउंट। अब आप पहले वाले डिस्काउंट की तरफ आकर्षित होंगे। लेकिन यह नुकसानदेह होगा। जबकि दूसरा वाला फायदे का सौदा होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed