{"_id":"5cf355dabdec220764029c2a","slug":"know-about-the-tips-to-save-money-and-make-your-future-bright","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुखद जीवन के लिए ऐसे करें फाइनेंशियल प्लानिंग, नहीं होगी पैसों की कमी","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
सुखद जीवन के लिए ऐसे करें फाइनेंशियल प्लानिंग, नहीं होगी पैसों की कमी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sun, 02 Jun 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सेविंग करना आसान नहीं है। कब उनकी सारी सैलरी खर्च हो जाती है पता ही नहीं चलता। कम पैसे खर्च करने की पूरी कोशिश के बावजूद मध्यमवर्गीय परिवार पैसा नहीं बचा पाते। लेकिन अगर सही फाइनेंशियल प्लानिंग की जाए तो आप अपने भविष्य के लिए पैसे जमा कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपको ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप सेविंग कर सकेंगे।
क्रेडिट कार्ड से खरीदे गए सामान का पेमेंट ईएमआई से करें
2 of 5
अगर आपने क्रेडिट कार्ड से कोई सामान खरीदा है तो आप उसको अपने बैंक से ईएमआई में बदलवा सकते हैं। ऐसा करने से आप एक साथ लंबा पेमेंट देने से बच जाएंगे और आप पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही ईएमआई का लंबा रिपेमेंट पीरियड लेकर आप अपनी जेब पर पड़ा भारी बोझ हल्का कर सकते हैं।
सैलरी का 70 फीसदी ही करें खर्च, 30 फीसदी की करें सेविंग
3 of 5
फाइनेंशियल प्लानर्स की मानें तो किसी भी व्यक्ति को अपनी सैलरी का 70 फीसदी ही खर्च करना चाहिए। फेस्टिव सीजन के दौरान अगर किसी ने ज्यादा शॉपिंग की है और घर का बजट गड़बड़ा गया है तो घबराने की बात नहीं हैं। जो पैसा आपने सेविंग के लिए जमा किया हुआ है, उसको आप एक लिमिट में निकालकर अपने खर्च को बिगड़ने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट टर्म में पैसों की कमी होने पर करें आरडी का इस्तेमाल
4 of 5
शार्ट टर्म में अगर आपको फंड की कमी हो गई है और आप उधार नहीं लेना चाहते हैं तो इसको आप अपने पुराने किए हुए इन्वेस्टमेंट से भी पूरा कर सकते हैं। अगर आपका ऐसा कोई खाता नहीं है, लेकिन आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आप इससे भी पैसा निकाल सकते हैं। लेकिन आपको इससे पैसा निकालने पर बहुत ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा। हो सके तो क्रेडिट कार्ड से निकाले गए पैसे का जल्द से जल्द भुगतान भी कर दें।
विज्ञापन
ज्यादा डिस्काउंट के चक्कर में न उलझे
5 of 5
कई दुकानें और वेबसाइट्स डिस्काउंट का प्रलोभन देती हैं। इनसे हम आपको बचने की सलाह देते हैं। डिस्काउंट दो तरह से मिलता है। पहला कैश डिस्काउंट और दूसरा परसेंटेज डिस्काउंट। इलेक्ट्रोनिक प्रोडक्टस पर कंपनियां कैश डिस्काउंट देती हैं। यह डिस्काउंट एमआरपी पर मिलता है। डीलर्स के हिसाब से डिस्काउंट अलग-अलग होता है। इसलिए कुछ भी खरीदने से पहले इस पर गौर कर लें। इससे आप काफी अच्छी सेविंग कर सकते हैं।
कई बार नए कपड़े खरीदते वक्त रिटेल स्टोर्स परसेंटेज डिस्काउंट देते हैं, जैसे कि 30+20 फीसदी डिस्काउंट या फिर फ्लैट 45 फीसदी डिस्काउंट। अब आप पहले वाले डिस्काउंट की तरफ आकर्षित होंगे। लेकिन यह नुकसानदेह होगा। जबकि दूसरा वाला फायदे का सौदा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।